बंजर भूमि पर उपजाये विभिन्न प्रजातियों के आम, आयुक्त को किया भेंट

लीड के आसपास आयुक्त ने किसान का बढ़ाया हौसला मदद का दिलाया भरोसा चैनपुर के चेड़ाबार के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 05:57 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 05:57 PM (IST)
बंजर भूमि पर उपजाये विभिन्न प्रजातियों के आम, आयुक्त को किया भेंट
बंजर भूमि पर उपजाये विभिन्न प्रजातियों के आम, आयुक्त को किया भेंट

लीड के आसपास

आयुक्त ने किसान का बढ़ाया हौसला, मदद का दिलाया भरोसा

चैनपुर के चेड़ाबार के रहने वाले हैं किसान तारकेश्वर प्रसाद सिंह

फोटो 29 डालपी 19

कैप्शन: प्रमंडलीय आयुक्त को आम की फसल भेंट करते किसान संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : चैनपुर प्रखंड के चेड़ाबार निवासी किसान तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने अपने बंजर खेतों में उपजाये आम की विभिन्न प्रजातियों को दिखाया। साथ ही आम की खेती की विस्तृत जानकारी देते हुए सरकारी मदद की अपेक्षा जताई। किसान ने बताया कि अपनी इच्छा शक्ति की बदौलत स्वजनों के साथ मिलकर छह एकड़ की बंजर भूमि पर आम की विभिन्न प्रजाति आम्रपाली, मल्लिका, लंगड़ा, बंबईया, दशहरी आदि का उत्पादन कर रहे हैं। छह एकड़ की भूमि पर 350 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में आम की खेती प्रारंभ की थी। पेड़ों ने वर्ष 2016 से फल लेना आरंभ कर दिया है। बागवानी व खेती उनका शौक रहा है। इसलिए खुद इतने बड़े क्षेत्र में खेती करने को ठान ली। अब उसे मुनाफा हो रहा है। इससे अब तो ना तो दूसरों से कर्ज लेनी की जरूरत होती है और ना ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आयुक्त से अपने आम बागवानी भ्रमण करने का भी अनुरोध किया। आयुक्त ने किसान का हौसला बढ़ाते हुए अनुरोध को स्वीकार कर लिया। साथ ही सरकारी मदद कराने का भी आश्वासन दिया बाक्स:

आयुक्त से मिले डीएवी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी

मेदिनीनगर: डीएवी ग्रुप झारखंड जोन के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा व चियांकी स्थित एमके डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रचार्य जीएन खान ने मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी से मुलाकात की है। इस दौरान प्रमंडल क्षेत्र में शैक्षणिक माहौल बनाने में डीएवी पब्लिक स्कूल की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई । मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल के उपाध्यक्ष सरदार सतबीर सिंह व शासी निकाय के सदस्य गुरुवीर सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी