कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना प्रभावितों की सूची करेंगे तैयार

मोहम्मदगंज के भीम चूल्हा परिसर में कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक फोटो 26 डालपी 15 कैप्शन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 06:14 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना प्रभावितों की सूची करेंगे तैयार
कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना प्रभावितों की सूची करेंगे तैयार

मोहम्मदगंज के भीम चूल्हा परिसर में कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक

फोटो 26 डालपी 15

कैप्शन: बैठक को संबोधित करते कांग्रसे के पलामू जिलाध्यक्ष

संवाद सूत्र, मोहम्मदगंज (पलामू) : जिले के सभी पंचायतों में घर-घर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोना प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करेंगे। यह बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कही है। वे शनिवार को प्रखंड के भीम चूल्हा परिसर में प्रखंड अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर भीम कुमार उपस्थित थे । कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कोविड-19 दौरान मृत व प्रभावित लोगों का पंचायत वार सर्वे कर रही है। सभी सदस्यों को इस कार्य को क्रियान्वित करना है। प्रखंड स्तर पर तैयार रिपोर्ट को 20 दिनों के अंदर जिला कमेटी के माध्यम से प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा। कांग्रेस के जोनल कोऑर्डिनेटर भीम कुमार ने कोविड-19 सफलता पूर्ण कार्य करने के लिए सभी कांग्रेस जनों को धन्यवाद दिया। बैठक में विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नदीम खान व संचालन अर्जुन सिंह ने किया। मौके पर सत्यनारायण सिंह, शमीम अहमद राइन, संतोष चौबे, नवल किशोर पाठक, धनंजय तिवारी, सुधीर चंद्रवंशी, अवधेश सिंह, अवध बिहारी सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, शशांक सुमन, रविद्र शुक्ला, गुड्डू, अर्जुन सिंह, गुप्तेश्वर पांडे, अशोक सिंह, सच्चिदानंद शुक्ला, खुर्शीद खान, नंदकिशोर मिश्रा, ऋषि पांडे, रामानंद पांडे, प्रमोद सिंह, सागर दास, उदय यादव, खुर्शीद आलम, इस्लाम अंसारी, छोटू पाठक, सिराजुद्दीन अंसारी, अनवर हुसैन, मुन्ना कुमार, रमजान खान, ऋषिकेश सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी