देश में आपातकाल लागू कर कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या

लीड--------- 25जून 1975 की याद में भाजपा ने मनाया काला दिवस कांग्रेस पर साधा निशाना फोटो 25

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:25 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:25 PM (IST)
देश में आपातकाल लागू कर कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या
देश में आपातकाल लागू कर कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या

लीड---------

25जून 1975 की याद में भाजपा ने मनाया काला दिवस, कांग्रेस पर साधा निशाना

फोटो 25 डालपी 18

कैप्शन: कार्यक्रम को संबोधित करते श्याम नारायण दूबे संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : भाजपा के जिला कार्यालय में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर 25 जून वर्ष 1975 में लागू आपातकाल के विरोध में शुक्रवार को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक व संचालन महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। इससे पहले जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने आपातकाल के विरुद्ध आंदोलन करने वाले प्रेम सिंह व पलामू में आंदोलन का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर श्याम नारायण दुबे ने आपातकाल जुड़ी यादों को साझा किया। कहा कि इंदिरा गांधी ने सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरे देश की आजादी छीन ली गई थी। विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया था। चारों तरफ दमन का चक्र चल रहा था। ेउस समय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष विरूद्ध कोई केस दायर नहीं होने का कानून बनाया था।

प्रेम सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा देश पर थोपा गया आपातकाल भारत के इतिहास का काला अध्याय है। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि आज ही के दिन कांग्रेस ने आपातकाल जैसे काले कानून को देश पर थोप कर देश के लोकतंत्र की हत्या की था। देश की जनता कांग्रेस की इस कुकृत्य को कभी नहीं भूलेगी। मौके पर किसलय तिवारी, विनोद सिंह, उप महापौर मेयर मंगल सिंह व नरेंद्र पांडे ने भी अपने विचार प्रकट किए। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री श्याम बाबू ने किया। कार्यक्रम में सुनील पासवान, अरविद गुप्ता, धर्मेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र तिवारी, ज्योति पांडे, संटू सिंह, मनोज दुबे, छोटू सिन्हा, सुनील पांडेय, अजय सिंह, अभिषेक शुक्ला, नवेन्दु मिश्र, रोहित शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी