कोरोना प्रभावितों की सूची तैयार करेगी कांग्रेस

बाटम सर्वे कर प्रदेश कार्यालय को सौंपेगी रिपोर्ट 10-10 कोरोना योद्धाओं की बनेगी टीम फोट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:46 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:46 PM (IST)
कोरोना प्रभावितों की सूची तैयार करेगी कांग्रेस
कोरोना प्रभावितों की सूची तैयार करेगी कांग्रेस

बाटम

सर्वे कर प्रदेश कार्यालय को सौंपेगी रिपोर्ट, 10-10 कोरोना योद्धाओं की बनेगी टीम फोटो 21 डालपी 20

कैप्शन: बैठक को संबोधित करते कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : जिला कांग्रेस कमेटी जिले के सभी प्रखंडों में सर्वें कर कोरोना प्रभावितों की सूची तैयार करेगी। इसके लिए सभी प्रखंडों में 10-10 कोरोना योद्धाओं की टीम तैयार यह जानकारी कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने दी है। वे सोमवार को कांग्रेस भवन में प्रखंड अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार सर्वे कार्य को क्रियान्वित कर इसकी रिपोर्ट जिला कमेटी के माध्यम से प्रदेश कार्यालय को भेजना है। सर्वे के दौरान मुख्य रूप से इस बात का ध्यान देना है कि परिवार के सदस्य के कोविड-19 से संक्रमित या अन्य सदस्य की भी मृत्यु होने की जानकारी एकत्रित की जाएगी। पता किया जाएगा कि मृत सदस्य घर में कमाने वाला व्यक्ति या प्रभावित परिवार के किसी सदस्य ने कोविड-19 लाकडाउन के कारण अपनी नौकरी खो दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सभी बिदुओं पर प्रमुख रूप से कार्यकर्ताओं को ध्यान देते हुए सर्वे की बात कही। इससे प्रभावित परिवार को पार्टी स्तर से सहायता प्रदान किया जाएगा। बैठक में संतोष चौबे, शमीम अहमद राइन, ईश्वरी सिंह, तारकेश्वर पासवान, दीपक तिवारी, नसीम खान, अरविद पासवान, अजय साहू, जितेंद्र कमलापुरी, शशांक सुमन, रविद्र शुक्ला, गुड्डू, अर्जुन सिंह, गुप्तेश्वर पांडे, अशोक सिंह, सच्चिदानंद शुक्ला, खुर्शीद खान, नंदकिशोर मिश्रा, ऋषि पांडे, रामानंद पांडे, प्रमोद सिंह, सागर दास, उदय यादव, खुर्शीद आलम, इस्लाम अंसारी, छोटू पाठक, सिराजुद्दीन अंसारी, अनवर हुसैन, मुन्ना कुमार, रमजान खान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी