पेड़-पौधे देते हैं आक्सीजन, करें पौधारोपण

लीड लोगो के साथ पलामू जिले में कई स्थानों पर हुआ पौधारोपण संरक्षण का भी लिया गया संकल्प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:52 PM (IST)
पेड़-पौधे देते  हैं आक्सीजन, करें पौधारोपण
पेड़-पौधे देते हैं आक्सीजन, करें पौधारोपण

लीड लोगो के साथ

पलामू जिले में कई स्थानों पर हुआ पौधारोपण, संरक्षण का भी लिया गया संकल्प

संवाद सूत्र, पंडवा (पलामू): दैनिक जागरण का मिशन आक्सीजन है वरदान अभियान के तहत शनिवार को पंडवा प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। पंडवा के मुरमा पंचायत के मुरमा गांव में प्राकृतिक झरना परिसर में पौधरोपण किया गया। मुरमा पंचायत के युवा समाजसेवी धर्मेंद्र पाठक व शिक्षक दिलीप सिंह ने झरना परिसर में पौधा लगाए। मौके पर कदम, पीपल व नीम आदि के पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद युवा समाजसेवी धर्मेंद्र ने कहा कि पौधा लगाने से वातावरण में सभी का स्वत: आक्सीजन मिलेगा। कहा कि दैनिक जागरण का चलाया जा रहा मिशन आक्सीजन है वरदान अभियान समाज के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। यह हमें पौधा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। पौधा मानव व जीव जंतु के लिए वरदान हैं। इसके बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। शिक्षक दिलीप सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पौधे हमें प्राणवायु देते हैं। मालूम हो कि मुरमा में प्राकृतिक झरना के पास भगवान शंकर, मां दुर्गा, शनिदेव, महावीर व सूर्य देव का मंदिर स्थित है। पौधा लगने से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी इसका पूरा लाभ मिलेगा। बाक्स: रेहला ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने किया प्रखंड क्षेत्रों में पौधा रोपण

दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन है वरदान अभियान के तहत रोपे गए पौधे, फोटो : 19 डीजीजे 13

कैप्शन : रेहला ग्रासिम इंडस्ट्रीज की ओर से पौधारोपण के बाद पानी देते बायें से दूसरे एचआर अजीत तिवारी व अन्य संवादसूत्र, विश्रामपुर (पलामू) : दैनिक जागरण का आक्सीजन है वरदान अभियान हम सबों के लिए प्रेरक है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा। पौधरोपण कर ही पर्यावरण प्रदूषण के खतरे को टाला जा सकता है। उक्त बातें विश्रामपुर के रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज के एचआर अजीत तिवारी ने कही। वे शनिवार को रेहला ग्रासिम इंडस्ट्रीज परिसर में दैनिक जागरण अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में बाले रहे थे। तिवारी ने कहा कि कोरोना महामारी जब चरम पर थी तब आक्सीजन की किल्लत ने लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया। इसके साथ दैनिक जागरण पौधारोपण अभियान चलाकर जन-जन को जगाने का काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पौधा लगाने से आर्थिक संपन्नता आती है। लोगों को व्यक्तिगत लाभ तो होता ही है। देश और राज्य भी समृद्ध होता है। पेड़ आसपास के दूषित गैस को शोषित कर लोगों को प्राणवायु प्रदान करते हैं। मानव जीवन के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज ओर से संचालित बीसीसीएल जन सेवा ट्रस्ट के राकेश तिवारी ने कहा कि दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान से सीख लें। अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं।

chat bot
आपका साथी