पौधारोपण से दूर होगी आक्सीजन की कमी

लीड----------- पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाएं अधिक से अधिक पौधे जागरण के अभियान से जुड़ रहे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:02 PM (IST)
पौधारोपण से दूर होगी आक्सीजन की कमी
पौधारोपण से दूर होगी आक्सीजन की कमी

लीड-----------

पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाएं अधिक से अधिक पौधे, जागरण के अभियान से जुड़ रहे हैं लोग फोटो: 18 डीजीजे 19

कैप्शन : विश्रामपुर की सर्वेश्वरी शाखा की ओर से दैनिक जागरण के अभियान ऑक्सीजन है वरदान के तहत पौधारोपण करते दाएं संवाद सूत्र, विश्रामपुर (पलामू) : दैनिक जागरण का आक्सीजन है वरदान अभियान हम सबों के लिए प्रेरक है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें सर्वेश्वरी समूह के विश्रामपुर शाखा महामंत्री नागेंद्र प्रसाद पांडेय ने कही। वे गुरुवार को सर्वेश्वरी आश्रम के प्रांगण में आयोजित दैनिक जागरण का आक्सीजन है वरदान अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शाखा महामंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी जब चरम पर थी तब आक्सीजन की किल्लत ने लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही दैनिक जागरण ने जिस प्रकार पौधारोपण अभियान चलाकर जन-जन को जगाने का काम कर रहा है यह हम सभी के लिए प्रेरक है। सर्वेश्वरी समूह के राजन पांडेय ने कहा कि दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान में वे स्थानीय दैनिक जागरण प्रतिनिधि के साथ कदम से कदम मिलाकर विश्रामपुर नगर परिषद सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। थाना में पदस्थापित एएसआई अनंत कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को दैनिक जागरण के पौधारोपण अभियान से सीख लेते हुए अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं। मौके पर विजय रवि, सच्चिदानंद पांडेय, अच्युतानंद पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे। बाक्स: हुसैनाबाद जमुहारी माई मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण फोटो : 18 डीजीजे 22

कैप्शन : जमुहारी माई मंदिर परिसर में पौधरोपण करते बायें सांसद प्रतिनिधि श्रवण अग्रवाल संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : दैनिक जागरण का मिशन आक्सीजन है वरदान अभियान के तहत शुक्रवार को हुसैनाबाद के कई जगहों पर पौधारोपण किया गया। नगर पंचायत क्षेत्र के जमुहारी माई मंदिर छठ घाट परिसर में पौधा रोपण किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता व नगर मंडल के सांसद प्रतिनिधि श्रवण कुमार अग्रवाल ने पौधा लगाए। मौके पर पीपल, वट, नीम आदि के पौधे लगाए गए। पौधरोपण के बाद नगर मंडल के अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि दैनिक जागरण परिवार की ओर से यह पौधरोपण का यह अभियान चलाया गया है। यह हमलोगों को प्रेरित करने का काम किया है। पेड़ मानव व जीव-जन्तु के लिए अनमोल है। इसके बिना हमलोग सांस नहीं ले सकते। हर व्यक्ति को पौधा जरूर लगाना चाहिए। सांसद प्रतिनिधि श्रवण कुमार अग्रवाल ने पेड़-पौधों के बिना हम जीवन की कल्पना नही कर सकते।

chat bot
आपका साथी