खेतों में उतरकर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

लीड--------------- राज्य सरकार पर लगाया किसानों की उपेक्षा का आरोप 100 से अधिक स्थानों प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:45 PM (IST)
खेतों में उतरकर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
खेतों में उतरकर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

लीड---------------

राज्य सरकार पर लगाया किसानों की उपेक्षा का आरोप, 100 से अधिक स्थानों पर हुआ विरोध

फोटो 18 डालपी 13 व 14

कैप्शन: चैनुपर में धरना पर बैठक पलामू सांसद, पोलपोल में धरना में शामिल भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख

जाटी, (पलामू) : किसानों की समस्या को लेकर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पलामू भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिले के 100 से अधिक गांव के खेतों में उतरकर किसानों के साथ धरना दिया। सुबह से हो रही बारिश के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता खेतों में डटे रहें। चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के काराकाट गांव में आयोजित कार्यक्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सांसद ने कहा कि किसानों की समस्या से राज्य की हेमंत सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। किसान धान बेचने के बाद पैसा के लिये इंतजार कर रहे हैं। अब नई फसल का समय आ गया है लेकिन उनके खाते में पैसा नहीं आया। धरना में मंडल अध्यक्ष शशिभूषण पांडे, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, जिला मंत्री धीरेंद्र दुबे, मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, जिला समन्वयक सांसद प्रतिनिधि आनंद सिंह, चैनपुर सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे, मंडल महामंत्री मनीष पांडे, पथरा सांसद प्रतिनिधि राघवेंद्र तिवारी, भाजपा नेता जय दुबे, ईश्वरी पांडे, किसान रामनाथ पांडे, शंभूनाथ पांडे, दीनानाथ पांडे, अलख पांडे, हरिवंश पांडे, अमेरिका सा, कैलाश राम, राम लखन राम, दीनानाथ मांझी, गिरवर मांझी, जोगिदर राम, सूरजदेव तिवारी, फंटूश पांडे, रितिक पांडे, सरवन राम, अनिल राम, राजेंद्र यादव, राजेश सिंह, अजय सिंह, नागेश्वर साह आदि मौजूद थे। बाक्स : ठग रही है कांग्रेस-झामुमो-राजद की ठगबंधन सरकार: आलोक झारखंड के हेमंत सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आज डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया किसानों के साथ पथरा मंडल के मझिगावां गांव के खेतों में धरना दिया। विधायक आलोक चौरसिया ने झारखंड के कांग्रेस-झामुमो-राजद की सरकार को किसान विरोधी बताया। राज्य सरकार मेदिनीनगर सहित पूरे राज्य के किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। धरना में चैनपुर जिप सदस्य विकास चौरसिया, भीष्म चौरसिया, मझिगावां मुखिया अशेष चौरसिया, रामकरेश प्रसाद, कृष्ण मुरारी प्रसाद, राज किशोर प्रसाद, राधेश्याम प्रसाद समेत काफी संख्या में किसान शामिल थे।

बाक्स : किसान विरोधी है हेमंत सरकार : मनोज सिंह

मेदिनीनगर: किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने किसानों के साथ पोलपोल गांव के खेतों में धरना दिया। कहा कि एक ओर किसान परेशान हैं, वहीं राज्य सरकार बेखबर है। सरकार भी किसानों को ठगने में लगी हुई है। किसानों से धान खरीदा लेकिन अब तक उन्हें पैसा नहीं दिया गया। धरना में सुशील सिंह, सांसद प्रतिनिधि जवाहर चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सहित काफी संख्या में किसान शामिल थे।

बाक्स: हेमंत सरकार के कथनी व करनी में है अंतर : कुशवाहा

मोहम्मदगंज : प्रखंड के विभिन्न गांवों में पार्टी संगठन ने किसानों के साथ खेतो में धरना दिया। मोहम्मदगंज प्रखंड में कार्यक्रम के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि राज्य की हेमन्त सरकार किसान विरोधी है,उसके कथनी और करनी में अंतर है। अलग-अलग धरना का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, मानिकचंद्र शर्मा, सीबी रमण सिंह, नर्वदेश्वर सिंह, विजय कुशवाहा, गोविद शरण सिंह व महेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर पार्टी के दिलीप कुमार सिंह, रूपेश सिंह, राजकुमार मेहता, कामेश्वर सिंह, मुकेश चौरसिया, वृजनारायण सिंह, सुरेश सिंह, अरविद शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व किसान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी