महिला की हत्या, पति व ससुर गिरफ्तार

लेस्लीगंज थाने के चांपी गांव की रहने वाली थी महिला नाजिया खातून देहज के लिए ससुराल वालों पर मार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:28 PM (IST)
महिला की हत्या, पति व ससुर गिरफ्तार
महिला की हत्या, पति व ससुर गिरफ्तार

लेस्लीगंज थाने के चांपी गांव की रहने वाली थी महिला नाजिया खातून

देहज के लिए ससुराल वालों पर मार डालने का है आरोप संवादसूत्र, नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू): नाजिया खातून की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति तस्लीम अंसारी व ससुर वली मोहम्मद मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों को नाजिया की मां झाबर गांव निवासी सईद अंसारी की पत्नी शहीदा बीबी ने आरोपित बनाया है। शहीदा बीबी ने गुरुवार की देर शाम लेस्लीगंज थाना में अपनी पुत्री नाजिया की ससुराल में हत्या कर दिए जाने संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें चांपी गांव निवासी मृतका के पति तस्लीम अंसारी, ससुर वली मोहम्मद मियां समेत कासिम मियां,उनकी पत्नी पारो बीबी व असमीना बीबी को नामजद आरोपित बनाया है। चांपी गांव में गुरुवार को तस्लीम अंसारी की 25 वर्षीय पत्नी नाजिया खातून की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। मौत के बाद उसके ससुराल वाले फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस गुरुवार को विवाहिता का शव बरामद कर लेस्लीगंज थाना लाई थी। रात होने की वजह से शुक्रवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। इधर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपित तस्लीम अंसारी व उसके पिता वली मोहम्मद मियां को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। बताया जाता है कि 5 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज से नाजिया खातून की शादी चांपी गांव निवासी तस्लीम अंसारी के साथ हुई थी। नाजिया की मां के शहीद बीबी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से उसका दामाद व समधी दहेज के लिए उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे थे। इस बीच कई बार इन लोगों ने मुझ से राशि भी ली। बुधवार को भी उन लोगों की मांग पर वह किसी तरह व्यवस्था कर 50 हजार रुपए भेजी थी। गुरुवार को गांव के कई लोगों ने फोन कर उन्हें बताया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। इसके बाद उसे देखने वह बेटी के ससुराल पहुंची। यहां देखा कि ससुराल वालों ने उनकी पुत्री नाजिया की हत्याकर शव को खटिया पर रखकर फरार हैं।

chat bot
आपका साथी