जिले के 150 गांवों में भाजपा का धरना आज

लीड---------- धान क्रय को लेकर सरकारी उदासीनता के खिलाफ पार्टी ने शुरू किया आंदोलन कि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:07 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:07 PM (IST)
जिले के 150 गांवों में भाजपा का धरना आज
जिले के 150 गांवों में भाजपा का धरना आज

लीड----------

धान क्रय को लेकर सरकारी उदासीनता के खिलाफ पार्टी ने शुरू किया आंदोलन, किसान भी होंगे साथ

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू व गढ़वा जिलों में किसानों से धान नहीं लिए जाने को लेकर भाजपा ने गंभीरता से लिया है। इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की पार्टी ने रणनीति तैयार की है। सरकार को जिम्मेदार बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने

चरणवद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है। इसके तहत शुक्रवार को जिले के 150 गांवों के खेतों में किसानों के सहयोग से धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी धान क्रय व किसानों के हितों को लेकर राज्य सरकार द्वारा पहल नहीं किए जाने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। यह जानकारी पलामू सांसद वीडी राम, जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक, प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता के माध्यम से दी है। सांसद ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से धान की क्रय के निर्धारित तिथि के अंदर किसानों को भुगतान कर दिया जाता था। लेकिन वर्तमान सरकार किसानों के प्रति जरा भी संवेदनशील नहीं है। एक तरफ जहां धान का क्रय नहीं होने से किसान बहुत परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ किसान अपने बेचे हुए धान के भुगतान के लिए भटक रहे हैं। प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन की उपज है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की किसानों के सभी मुद्दों पर राज्य को कुंभकरणीय नींद से जगाने के लिए धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश मंत्री विवेक भवानी ने निबंधन के बाद भी धान की खरीद नहीं किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रेस वार्ता में नरेंद्र पांडेय, विजय ओझा, श्याम बाबू, किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, संटू सिंह, सोमेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाक्स: मेदिनीनगर: प्रखंडों आयोजित होने वाले धरना को प्रभारी नियुक्त

मेदिनीनगर शहर के लिए मनोज सिंह को प्रभारी का दायित्व दिया गया है। इसी तरह उदय शुक्ला को ग्रामीण, सुशील कुमार सिंह को पोलपोल, रवि प्रसाद को सतबरवा व विवेक भवानी सिंह को चैनपुर का प्रभारी बनाया गया है। चैनपुर में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विष्णु दयाल राम उपस्थित रहेंगे। अमलेश्वर दुबे को पथरा का प्रभारी बनाया गया है। यहां बतौर मुख्य अतिथि डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया उपस्थित रहेंगे। इसी तरह पांकी में बतौर मुख्य अतिथि विधायक डा. कुशवाहा शशिभूषण मेहता, विश्रामपुर ग्रामीण में विश्रमापुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी व पाटन में विधायक पुष्पा उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी