पुण्यतिथि पर याद किए गए अनिल चौरसिया

गांधीपुर गांव में तोरणद्वार का हुआ उद्घाटन लोगों ने किया नमन पलामू सांसद वीडी राम और भा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:43 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:43 PM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए अनिल चौरसिया
पुण्यतिथि पर याद किए गए अनिल चौरसिया

गांधीपुर गांव में तोरणद्वार का हुआ उद्घाटन, लोगों ने किया नमन

पलामू सांसद वीडी राम और भाजपा विधायक आलोक ने भी दी श्रद्धांजलि

फोटो: 16 डीजीजे 25

कैप्शन: मौजूद सांसद व विधायक

संवादसूत्र,चैनपुर (पलामू): डालटनगंज विधान सभा क्षेत्र के कद्दावर नेता रहे अनिल चौरसिया की 9वीं पुण्यतिथि बुधवार को विधान सभा के कई क्षेत्रों में मनाई गई। लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस कड़ी में शाहपुर- गढ़वा मार्ग के किन्नी गांव स्थित स्व.अनिल चौरसिया की प्रतिमा स्थल पर संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम व स्थानीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया समेत अन्य लोगों ने स्व.अनिल चौरसिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर विधायक आलोक ने कहा ने उनके पिता स्व.अनिल चौरसिया जमीन से जुड़े थे। उन्होंने जीवन पर्यंत गरीब गुरबा के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ी। वे अपने पिता के सपनों को साकार करते हुए विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में जुटे हैं। प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के बाद गांधीपुर में मुख्य पथ पर नवनिर्मित अनिल चौरसिया स्मृति तोरण द्वार का उद्घाटन सांसद व विधायक ने शिलापट्ट का अनावरण व फीता काटकर किया। दोनो कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक,मेदिनीनगर नगर निगम के उपमहापौर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, श्यामनारायण दुबे, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष अविनाश देव,भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय,भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,जिप सदस्य प्रमोद सिंह, विकास कुमार चौरसिया, लवली गुप्ता,मुखिया अशेष चौरसिया,अभिभावक संघ के अध्यक्ष किशोर पांडेय,पूर्व जिप सदस्य रामलव चौरसिया, पलामू चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष दुर्गा जौहरी, रूपा सिंह,भीष्म चौरसिया, व्यास राम आदि उपस्थित थे। इधर कोरोना महामारी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के कई गांवों में अनिल चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई।

chat bot
आपका साथी