रेलवे ब्रिज के निकट हो वैकल्पिक व्यवस्था

बाटम ब्रिज निर्माण से आवागमन में हो रही है परेशानी े गेट के दोनों ओर वाहनों की लगती है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:40 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:40 PM (IST)
रेलवे ब्रिज के निकट हो वैकल्पिक व्यवस्था
रेलवे ब्रिज के निकट हो वैकल्पिक व्यवस्था

बाटम

ब्रिज निर्माण से आवागमन में हो रही है परेशानी, े

गेट के दोनों ओर वाहनों की लगती है लंबी कतार, फोटो : 16 डीजीजे 19 कैप्शन : रेलवे फाटक खुलने का इंतजार करते वाहन।

संवाद सूत्र हुसैनाबाद (पलामू) : जपला-देवरी मुख्य सड़क पर जपला स्टेशन के कैबिन के निकट रेलवे लाइन पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। आरओबी निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस कारण रेलवे गुमटी के दोनों ओर हर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। एंबुलेंस, मरीज व आम लोगों को रेलवे क्रासिग पार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्रासिग के दोनों ओर सिद्धनाथ पेट्रोलियम से हरिहर चौक से आगे तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे पैदल चलना दो पहिया वाहनों का गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। यह सड़क छत्तरपुर, मेदिनीनगर, रांची,गढ़वा, डेहरी आन सोन आदि जगहों को जोड़ती है। छोटे वाहनों के आने-जाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही बनी तो कई मरीज काल के गाल में समा सकते हैं। इधर बक्शी हाई स्कूल के समीप एक अंडर पास पुल का निर्माण रेलवे ने कराया है। बावजूद यह उपयोगी साबित नहीं हो रहा है। इससे छोटे वाहन पुल के रास्ते अपने गंतव्य तक नहीं जा पा रहे हैं। इस अंडरपास पुल में बरसात में यह तालाब बन जाता है। आम दिनों भी में भी पानी का जमाव बना रहता है। दो पहिया वाहन व पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। यहां दो-तीन फीट पानी का जमाव रहता है। इसकी सुधि भी रेल प्रशासन व नगर पंचायत प्रबंधन नहीं ले रहा है। इस पुल से पानी निकाती की व्यव्स्था हो जाए तो दो पहिया वाहन, एम्बुलेंस व छोटी गाड़ियां आसानी से आने-जाने लगेंगी। इससे रेलवे गुमटी के दोनों ओर जाम की स्थिति में कमी आएगी। बाक्स: प्रतिक्रिया

बाक्स: 16 डीजीजे 20

कैप्शन : रंजीत पासवान, हुसैनाबाद।

रेलवे गुमटी को बंद होने से शहर में जाम की स्थित बनी रहती है। रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे रेलवे गुमटी के दोनों ओर रास्ता संकीर्ण हो गया है। वाहनों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। लोग जाम में फंसे रहते हैं। वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए।

रंजीत पासवान, सांसद प्रतिनिधि,उरद्वार मंडल। बाक्स: 16 डीजीजे 22

कैप्शन : श्रवण कुमार अग्रवाल,

बक्शी स्कूल के समीप बने अंडर पुल को सुचारू रूप से अगर चालू कर दिया जाय तो छोटे वाहन उस रास्ते निकल जाएंगे। जाम की स्थित कम बनेगी। लोग आसानी से आवा गमन कर सकेंगे। रेल व नगर प्रशासन को इसे गम्भीरता से ले और जनमानस को आवागमन के लिए सुविधा मुहैया कराए।

श्रवण कुमार अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि, नगरमंडल, हुसैनाबाद। बाक्स: 16 डीजीजे 23

कैप्शन : अजय प्रसाद गुप्ता

देवरी, दंगवार समेत दर्जनों गांव का बाजार जपला है। इसी रास्ते से आना-जाना करते हैं। रेलवे गुमटी के दोनों ओर वाहनों से लंबी जाम लग जाता है। समय की बहुत बर्बादी होती है। जनहित में जाम की स्थिति नही बने इसके लिए सरकार को उचित कदम उठाने की सख्त जरूरत है। अंडर पास पुल को चालू करने की जरूरत है।

अजय प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष,भाजपा नगर मंडल, हुसैनाबाद। बाक्स: 16 डीजीजे 24

कैप्शन : अशोक कुमार सिंह,

यह रांची, बिहार, यूपी राज्य को जाने का एकमात्र रास्ता है। आरओबी निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण लोगों को रेलवे गुमटी के दोनों ओर जाम की स्थित से गुजरना पड़ता है। एम्बुलेंस, छोटे वाहनों का परिचालन के लिए प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था बनानी चाहिए। ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके। अंडर पास पुल को निर्बाध रूप से चालू करने की जरूरत है।

अशोक कुमार सिंह, भाजपा हुसैनाबाद।

chat bot
आपका साथी