बाजार में उमड़ी भीड़, कई जगहों पर लगा जाम

लीड----- शारीरिक दूरी का पालन तो दूर मास्क भी नहीं पहने थे अधिकांश लोग शहर थाना प्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 07:02 PM (IST)
बाजार में उमड़ी भीड़, कई जगहों पर लगा जाम
बाजार में उमड़ी भीड़, कई जगहों पर लगा जाम

लीड-----

शारीरिक दूरी का पालन तो दूर, मास्क भी नहीं पहने थे अधिकांश लोग

शहर थाना प्रभारी ने हटाया जाम, बेतरतीब खड़े वाहनों की निकाली हवा, फोटो : 09 डालपी 03 व 12

कैप्शन : मेदिनीनगर शहर के छह मुहान-डाबर व जीवन बीमा मार्ग पर जाम

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : कोरोना संक्रमण व आंशिक लाकडाउन को लेकर जारी गाइडलाइन का पलामू में अधिकांश लोग पालन नहीं कर रहे हैं। निर्धारित समय पर दुकानें बंद तो हो रही हैं। बावजूद दो बजे दिन तक बाजार क्षेत्र में उमड़ रही भीड़ में अधिकांश लोग मास्क तक नहीं लगा रहे। ऐसी स्थिति में लोग कोरोना से बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और संक्रमण को निमंत्रण दे रहे हैं। ऐसे लोग खुद के साथ समाज के भी दुश्मन हैं। बुधवार को करीब दो घंटे तक शहर का हृदयस्थली छह मुहान रोड व चार घंटे तक अमला टोली का जीवन बीमा कार्यालय व श्रांगार रोड जाम की चपेट में रहा। ऐसी स्थिति में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में शहर थाना प्रभारी अरूण कुमार महथा डाबर-बड़ी मस्जिद-छहुहान रोड पहुंचे। कड़ी मुशक्कत कर जाम को हटाया। देखा कि बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण ही जाम लगा है। ऐसी स्थिति बेतरतीब खड़े वाहनों की हवाएं निकाली गईं। बहरहाल, यही हाल हर दिन की है। जाम से निजात दिलाने और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठानी चाहिए। इसी तरह मेदिनीनगर के पंच मुहान क्षेत्र और श्रृंगार स्टोर रोड में भारी भीड़ उमड़ी। पंच मुहान चौक पर करीब डेढ घंटा तक जाम का नजारा दिखा। आम लोगों को परेशानियां भी हुई। आपस में धक्का-मुक्की करते लोग जाम से बाहर निकले।

chat bot
आपका साथी