डेढ़ दर्जन से अधिक क्रशरों की होगी जांच : एसडीओ

नियमों की अनदेखी कर चल रहा है क्रशरों का अवैध कारोबार एसडीओ ने जिला खनन पदाधिकारी को पत्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 06:27 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 06:27 PM (IST)
डेढ़ दर्जन से अधिक क्रशरों की होगी जांच : एसडीओ
डेढ़ दर्जन से अधिक क्रशरों की होगी जांच : एसडीओ

नियमों की अनदेखी कर चल रहा है क्रशरों का अवैध कारोबार

एसडीओ ने जिला खनन पदाधिकारी को पत्र लिखकर पूरी जानकारी मांगी

संवाद सूत्र, छतरपुर (पलामू): छतरपुर अुनमंडल के एसडीओ नरेंद्र गुप्ता ने जिला खनन पदाधिकारी व वन विभाग को पत्र लिखा कर जवाब तलब किया है। इसमें वन क्षेत्र के निकट संचालित क्रशर के संबंध में विस्तार से जानकारी मांगी है। एसडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के आधे दर्जन से अधिक गांव में वन सीमा के नजदीक डेढ़ दर्जन क्रशर का संचालन हो रहा है। उन्होंने श्यामका स्टोन खोढ़ी, जय माता दी स्टोन बरडीहा, श्रीराम स्टोन तिलाड़ी, नैतिक स्टोन बरडीहा, मां ट्रेडिग स्टोन व वासुदेव स्टोन बरडीहा,बजरंग स्टोन बरडीहा,कमल स्टोन मसिहानी,कृष्णा स्टोन डाली,श्री राम स्टोन ओकरहा,चेगौना बाबा स्टोन तेलाड़ी, जय माता दी स्टोन चराईं, स्तचण्डी स्टोन बरडीहा,विष्णु स्टोन बरडीहा, इंद्रा स्टोन खोढ़ी,राधा स्टोन तेलाड़ी, इम्तेयाज स्टोन मसिहानी, खान स्टोन मसिहानी,जय हनुमान स्टोन तिलाड़ी,जय मां स्टोन तेलाड़ी,राम स्टोन खोढ़ी के संचालन को जांच कर करवाई करने निर्देश दिया है। कहा है कि क्रशर को देखने से प्रतीत होता है कि विभागीय दिशा निर्देशों का सीधे उल्लंघन किया जा रहा है। साथ ही पत्थरों को देखने से लगता कि वह वन क्षेत्र से ही उठाव किया जा रहा है। गौरतलब हो कि मंगलवार को डाली गांव में चल रहे क्रशर प्लांट में एक महिला की मौत हो गई थी। एक गंभीर रूप से घायल है। एसडीओ ने उक्त क्रशर को भी चिन्हित कर करवाई करने का आदेश दिया था। सूत्रों के अनुसार छतरपुर में टास्क फोर्स की कार्रवाई से पूर्व ही क्रशर व माइंस संचालकों को सूचना लीक कर दी जाती है। इससे क्रशर संचालकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

chat bot
आपका साथी