कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, चौक-चौराहों पर लगाया काला झंडा

बाटम महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफल रही है मोदी सरकार जिला अध्यक्ष जनता है परेशान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 07:06 PM (IST)
कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, चौक-चौराहों पर लगाया काला झंडा
कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, चौक-चौराहों पर लगाया काला झंडा

बाटम

महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफल रही है मोदी सरकार: जिला अध्यक्ष, जनता है परेशान फोटो 07 डालपी 03

कैप्शन: केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को हल्ला-बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का पुतला फूंका है। नारेबाजी की। साथ ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर काला झंडा लगा कर बढ़ रही महंगाई का विरोध किया है। कोरोना गाइडलाइन के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि व बेतहाशा बढ़ती महंगाई का विरोध कर रहे थे। स्थानीय छह मुहान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि देश की जनता कोरोना महामारी व प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रही है, वहीं महंगाई से भी त्रस्त है। ऐसे समय में जनता को राहत देने की बजाय केंद्र सरकार महंगाई की दरों में हो रहे बेतहाशा वृद्धि पर मौन है। यह केंद्र सरकार के देश की जनता के प्रति उपेक्षापूर्ण नीतियों को दर्शाता है। कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व आम जनता की मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी सदैव आवाज बुलंद करती रहेगी। मौके पर रामाशीष पांडे, शमीम अहमद राइन, ईश्वरी प्रसाद सिंह, मिथिलेश सिंह, अजय साहू, जितेंद्र कमलापुरी, रूद्र शुक्ला, मुकेश सिंह, राजेश चौरसिया, देवांग शुक्ला, नसीम खान, नफीस खान, विनोद पाठक, अरविद अग्रवाल, विभूति नारायण पाठक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी