जिदा को मुर्दा बता रोक दी वृद्धा पेंशन

टाप बाक्स अधिकारियों को जिदा होने का सबूत देते फिर रहे हैं 80 वर्षीय बुजुर्ग कलीम खां फ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 06:46 PM (IST)
जिदा को मुर्दा बता रोक दी वृद्धा पेंशन
जिदा को मुर्दा बता रोक दी वृद्धा पेंशन

टाप बाक्स

अधिकारियों को जिदा होने का सबूत देते फिर रहे हैं 80 वर्षीय बुजुर्ग कलीम खां

फोटो: 07 डीजीजे 12 व 13 कैप्शन: बुजुर्ग शेख कलीम हिमांशु तिवारी, हैदरनगर (पलामू): कहते हैं सरकारी व्यवस्था में नित्य नए-नए कारनामे होते रहते हैं। आमजनों पर पड़ रहे इसके अच्छे-बुरे प्रभाव से अधिकारियों- कर्मचारियों का बहुत कुछ लेना देना नहीं होता। वे तो सिर्फ अपनी मर्जी चलाते हैं। सरकारी तंत्र की गड़बड़ी से किसी गरीब के घर चूल्हा जले या नहीं, कोई भूखे ही क्यों न सो जाए इसका बहुत ज्यादा असर इनपर नहीं पड़ता। जिले के हैदरनगर प्रखंड में ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। हैरनगर पश्चिमी पंचायत के भाई बिगहा पठान टोली निवासी 80 वर्षीय जीवित वृद्ध शेख कलीम को प्रशासन ने मृत घोषित कर उनकी पेंशन बंद कर दी है। चलने से लाचार बेबस वृद्ध कलीम लाठी के सहारे एक साल से अधिकारियों- कर्मचारियों के यहां पेंशन के लिए दौड़ लगा रहे हैं। जिंदा होने का सूबत दे रहे हैं। बावजूद उन्हें जिदा मानने को कोई तैयार नहीं है। स्वयं को जीवित होने की सबूत देते-देते कलीम थक गए पर किसी को उनपर दया नहीं आई। बात करते हुए सुबक पड़ते हैं शेख कलीम। बताते हैं कि देखिए मैं जिदा हूं। पता नही कैसे सरकारी दस्तावेजों में मुझे मरा हुआ दिखा कर व़द्धा पेंशन रोक दी गई है। बताया कि उन्हें 1990 से लगातार पेंशन मिल रही थी। मई 2020 से पेंशन बंद है। पता करने पर मालूम हुआ कि मृत होने के कारण पेंशन सूची से उनका नाम काट दिया गया। बताते हैं कि इसी वर्ष उनके दो बेटों की कोरोना से मध्य प्रदेश के भिलाई में मौत हो गई है। अब उनको देखने वाला कोई नहीं है। वृद्धा पेंशन ही जीवन यापन का सहारा था अब वह भी छिन गया है। बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों के कहने पर उन्होंने अपना आधार कार्ड, बैंक खाता की छाया प्रति व अपना फोटो कई बार जमा कर चुके हैं। बावजूद पेंशन चालू नहीं हुई। फिलहाल शेख कलीम किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। उनकी व्यथा प्रशासनिक कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। बॉक्स: मामले की जानकारी नहीं थी। संज्ञान में आया है। संबंधित पंचायत सचिव से जांच करा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

राहुल देव, बीडीओ, हैदरनगर, पलामू। बाक्स: संबंधित मामले को बीडीओ को आवेदन देकर जानकारी दें। जल्द ही लाभुक को वृद्धापेंशन चालू कराया जाएगा। कुल बकाया राशि का भी भुगतान कराया जाएगा।

कमलेश्वर नारायण ,एसडीओ,हुसैनाबाद।

chat bot
आपका साथी