वनों की सुरक्षा करने वाली महिलाएं सम्मानित

लीड------------------ छतरपुर के केरकी कला गांव में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन अधिक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 05:55 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 05:55 PM (IST)
वनों की सुरक्षा करने वाली महिलाएं सम्मानित
वनों की सुरक्षा करने वाली महिलाएं सम्मानित

लीड------------------

छतरपुर के केरकी कला गांव में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, अधिक से अधिक पौधे लगाएं किसान संवादसूत्र, छतरपुर (पलामू) : किसान अपने खेतों पर अब अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इससे वे आत्मनिर्भर बनेंगे। साथ ही पर्यावरण की रक्षा होगी। उक्त बातें पर्यावरणविद सह वन राखी मुवमेंट के प्रणेता कौशल किशोर जायसवाल ने कही। वे छतरपुर के केरकी कला गांव में विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने पर्यावरण धर्म की प्रार्थना के साथ बरगद व पीपल का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाई। वन बचाने वाली महिलाओं व पुरुषों को शॉल ओढ़ाकर, मास्क व पौधा देकर सम्मानित किया। साथ ही युवाओं को क्रिकेट किट उपलब्ध कराया। किशोर ने कहा कि छतरपुर के गांवों में महिलाएं वन की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही हैं, यह अच्छी बात है। इससे पुरुष और युवा भी सीख लेकर वनों की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाएं। पेड़-पौधों से ही हमें आक्सीजन मिलता है और पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। हर आदमी पौधारोपण कर और इसे बचाए। इससे आनेवाली पीढ़ी भी सुरक्षित रहेगी।

आज विश्व के सामने जनसंख्या विस्फोट के कारण पर्यावरण प्रदूषण , जल संकट, गरीबी व बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हुई है। इस समस्या का निदान केवल सरकार के भरोसे संभव नहीं है। सभी लोगों को पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्र को अपनाते हुए हर व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में पौधा रोपण कार्य करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष भोला सिंह व संचालन सचिव नागेश्वर सिंह ने किया। मौके पर राखी मूवमेंट की बनारसी देवी, सुचित कुमार, जुबेर अंसारी ,उप मुखिया अफजाल अंसारी, रघुवर सिंह ,सतेंद्र सिंह, रंजीत सिंह ,रविद्र सिंह ,पन्ना देवी, गीता देवी ,लीलावती देवी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी