आक्सीजन की बेहतरी के लिए करें पौधारोपण, पेड़-पौधों का करें संरक्षण

लीड------------- विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में जगह-जगह हुआ पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण पर दिया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 06:21 PM (IST)
आक्सीजन की  बेहतरी के लिए करें पौधारोपण, पेड़-पौधों का करें संरक्षण
आक्सीजन की बेहतरी के लिए करें पौधारोपण, पेड़-पौधों का करें संरक्षण

लीड-------------

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में जगह-जगह हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया जोर, जागरण की भी रही सहभागिता

जागरण टीम (पलामू) : विश्व पर्यावरण दिवस पर पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर समेत जिले के सभी प्रखंडों में शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने पौधारोपण कर आक्सीजन में वृद्धि करने और पार्यावरण संक्षण का संकल्प लिया। पेड़-पौधे नहीं काटने का सलाह दी गई। सरकारी और गैर सरकारी संगठनों की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसमें दैनिक जागरण की भी सहभागिता रही। सभी लोगों ने कहा कि हर व्यक्ति पौधा लगाए। इससे आक्सीजन की कमी से निजात मिलेगी।

पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना असंभव: विधायक फोटो: 05 डीजीजे 08 संवाद सूत्र ,पांकी(पलामू) : वृक्ष के बगैर पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उक्त बातें पांकी विधायक डा शशिभूषण मेहता ने कही। वे शनिवार को पांकी प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित पौधारोपण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति कम से कम 10-10 पौधे लगाएं। कहा मशीनीकरण के इस युग में वायु प्रदूषण बड़ी समस्या बन गई है। निजी स्वार्थ के लिए पेड़ की अंधाधुंध कटाई ने वायुमंडल को असंतुलित कर दिया है। नतीजतन हाल के दिनों में आक्सीजन लेबल कम होने पर लोगों को अस्पतालों का सहारा लेना पड़ा। मौके पर पांकी बीडीओ निर्भय कुमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार महतो व मंडल अध्यक्ष बाल्मीकि सिंह,दैनिक जागरण के मुकेश कश्यप ने एक-एक पौधा लगाया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रसिद्ध सिंह, सुनील गुप्ता,रंजय ठाकुर, प्रो.बच्चन ठाकुर, सुधीर आजाद, संतोष वर्मा, पांकी पूर्वी मुखिया शंकर प्रसाद, राजेन्द्र यादव आदि मौजूद थे। बाक्स: जीवन काल में पांच पौधे जरूर लगाएं: शाखा प्रबंधक फोटो: 05 डीजीजे 07 संवाद सूत्र, रामगढ़ (पलामू): पेड़ पौधे हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। इनके भरोसे ही हम जिदगी जीते हैं। अपने जीवन काल में कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाएं। उक्त बातें रामगढ़ स्थित एसबीआई के शाखा प्रबंधक गोपाल प्रसाद में कही। वे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को रामगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसमें दैनिक जागरण की भी सहभागिता रही। प्रसाद ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। बीईईओ ने कहा कि धरती को बचाने के लिए पेड़ पौधे बेहद जरूरी हैं। ये प्रदूषण सोख कर प्राणवायु प्रदान करते हैं। प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रसाद ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन को संजीवनी प्रदान करते हैं। मौके पर विद्यालय परिसर में 11 फलदार व इमारती पौधे लगाए गए। मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुनील मांझी, प्रदीप कुमार, सुमित कुमार, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शंभू राम, नेसार अंसारी , सदस्य उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। बाक्स: पौधा लगाना सभी का दायित्व : भगत संवाद सूत्र,चैनपुर (पलामू): पर्यावरण प्रदूषण का प्रभाव हर दिन बढ़ रहा है। इससे बचने को पौधा लगाना हम सभी का दायित्व बनता है। उक्त बातें शाहपुर एसबीआई के शाखा प्रबंधक राम भगत ने कही। वे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। बैंक के एकाउंटेंट धन सिंह तमसय ने कहा कि पर्यावरण के खतरे को देखते हुए पौधा लगाने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। सड़क समेत अन्य निर्माण कार्यों में कई विशाल पेड़ काट दिए जा रहे हैं। इसकी भरपाई जरूरी है। अस्पताल परिसर में दर्जनभर नीम, पीपल आदि के पौधे लगाए गए। मौके पर बैंक कर्मी मनोज कुमार ,ओम प्रकाश राम ,दिवाकर दुबे आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी