देश के विकास में पंडित नेहरू की अहम भूमिका

कांग्रेस भवन में मनी देश के पहले प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि दी श्रद्धांजलि पलामू जिले में कांग्रेसियो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 06:44 PM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 06:44 PM (IST)
देश के विकास में पंडित नेहरू की अहम भूमिका
देश के विकास में पंडित नेहरू की अहम भूमिका

कांग्रेस भवन में मनी देश के पहले प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि पलामू जिले में कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर पंडित नेहरू को किया याद

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : कांग्रेस भवन के सभागार में गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि

पंडित नेहरू भारत भूमि के अनमोल रत्न थे। देश को स्वाधीनता कराने से लेकर नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज भी भारतवासियों के दिल व दिमाग में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की अमिट छाप अंकित है। पं. नेहरू ने देश के विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाकर भारत को एक मजबूत आधार दिया। । मौके पर विनोद तिवारी, शमीम अहमद राइन, ईश्वरी प्रसाद सिंह, अरविद पासवान, जितेंद्र कमलापुरी, मुकेश सिंह, अजय साहू, शैलेश महतो व विनोद पाठक उपस्थित थे। बाक्स: आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू : हृदयानंद

मेदिनीनगर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य हृदयानंद मिश्र ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता, देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले व स्वतंत्र भारत को विकास के पर अग्रसर कराने वाले महानतम राजनीतिज्ञ थे। उन्हें संपूर्ण विश्व में धर्म निरपेक्ष व मानवता का पर्याय माना जाता है। वे गुरूवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कहा कि पंडित नेहरू ने भिलाई, राउरकेला व बोकारो जैसे बड़े- बड़े स्टील प्लांट, आईंआई टी, आईआईएससी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, केंद्रीय विद्यालय, भाखड़ा नांगल योजना सहित कई परियोजनाओं को स्थापित कर देश का चतुर्दिक विकास किया।

बाक्स: बीमोड़ पर मनी नेहरू की पुण्यथिति

फोटो: 27 डीजीजे 21

कैप्सन : विश्रामपुर नगर परिषद की भी मोड़ पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाते हैं कांग्रेस नेता ऋषि पांडेय संवाद सूत्र विश्रामपुर (पलामू) : विश्रामपुर कांग्रेस नगर कमेटी ने गुरुवार को बीमोड़ चौक के पास देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। यहां कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नेहरू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप जला श्रद्धा सुमन अर्पित की। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष ऋषि पांडेय व संचालन अगस्त पांडेय ने किया। मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ऋषि पांडेय ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मौके पर अखिलेश मेहता,अरविद प्रजापति,छोटू पांडेय सहित कई कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी