चक्रवात का असर, बारिश से जनजीवन प्रभावित

लीड------------- सब्जी की फसलों को भारी नुकसान शहर के कई मोहल्लों में जल जमाव की समस्या

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 05:56 PM (IST)
चक्रवात का असर, बारिश से जनजीवन प्रभावित
चक्रवात का असर, बारिश से जनजीवन प्रभावित

लीड-------------

सब्जी की फसलों को भारी नुकसान, शहर के कई मोहल्लों में जल जमाव की समस्या जाटी (पलामू) : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात यास का गुरुवार को पलामू जिले में असर दिखा। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर समेत पूरे जिले में सुबह से हो रही झमाझम बारिश होती रही। जैठ के पहले दिन पलामू में सावन-भादो का नजारा दिखा। तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। खेतों में पानी भर गया है। कोयल नदी का जलस्तर बढ़ गया। पाटन प्रखंड के नावाजयपुर,नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड में कच्चा मकान गिर गया है। इधर शहर के नीचले इलाके में हुए जलजमाव से लोग परेशान हैं। समाचार लिखने जाने तक तेज हवा के साथ बारिश जारी है। बिजली सेवा बहाल है। बारिश के कारण लोग घरों में लाकडाउन का आनंद उठा रहे हैं। इस चक्रवाती वर्षा से जिले में सब्जी व दलहन की फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश ने मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामुपर नगरपरिषद ,हुसैनाबाद , छतरपुर व हरिहरगंज नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। नाला-नालियों में जमा कचरा जलभराव के साथ बाहर आ गया है। इससे कई क्षेत्रों में नारकीय हालात बन गई है। शहर के कई नीचले मुहल्लों में जल निकासी अवरुद्ध है। इस कारण सड़कों पर बारिश का पानी भर गया है। समाचार लिखे जाने तक तेज बारिश जारी है। मालूम हो कि पलामू जिला में 30 घंटे से बारिश हो रही है। इससे मेदिनीनगर शहर, सदर प्रखंड , हुसैनाबाद ,चैनपुर, हरिहरगंज, हैदरनगर, मोहम्मदगंज,उंटारी रोड,पांडू, विश्रामपुर,नीलांबर पीतांबरपुर, पंडवा, नावाबाजार ,पिपरा, नौडीहा बाजार, छतरपुर, पाटन, मनातू ,पांकी ,तरहसी, रामगढ़ व सतबरवा प्रखंड के किसानों की फसल प्रभावित हुई है। बाक्स: पलामू को सरकार दे आर्थिक पैकेज : भाजपा

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : पलामू जिला कृषि पर निर्भर है। किसान पहले कोरोना की मार और अब क्षेत्र में लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश की मार झेलने पर मजबूर हैं। सब्जी, दलहन की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कई के घर गिर गए हैं। इससे किसानों की कमर टूट गई। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार सिंह ने कही। उन्होंने सरकार से मांग की कि बारिश से हुई बर्बादी की भरपाई के लिए सरकार पलामू को आर्थिक पैकेज दे।

chat bot
आपका साथी