जोरकट में कोविड अस्पताल का हुआ शिलान्यास

पूर्व मंत्री सह इंटक अध्यक्ष केएन त्रिपाठी का प्रयास लाया रंग दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा 10 बेड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:56 PM (IST)
जोरकट में कोविड अस्पताल का हुआ शिलान्यास
जोरकट में कोविड अस्पताल का हुआ शिलान्यास

पूर्व मंत्री सह इंटक अध्यक्ष केएन त्रिपाठी का प्रयास लाया रंग

दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा 10 बेड का कोविड अस्पताल फोटो 16 डालपी 08

कैप्शन: शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित इंटक अध्यक्ष व अन्य

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : सदर प्रखंड के जोरकट में रविवार को 100 बेड की क्षमता वाले कोविड अस्पताल की आधारशिला रखी गई। अगले दो माह के अंदर यह अस्पताल काम करने लगेगा। परिसर में आक्सीजन प्लांट की भी स्थापना की जाएगी। श्री कृष्णा संस्थान द्वारा बनाए जा रहे इस अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में इंटक अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी, डीडीसी शेखर जमुआर, सीओ जेके मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे। अस्पताल निर्माण के लिए रमेश तिवारी ने 7.34 एकड़ जमीन दान में दी है। मौके पर केएन त्रिपाठी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के समय में यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि बेड, आक्सीजन व दवा के अभाव में कई लोगों ने दम तोड़ दिया था। ऐसे में यह अस्पताल व प्लांट संजीवनी साबित होगा। मौके पर जमीन दानकर्ता ने कहा की कुछ वर्ष पूर्व त्रिपाठी ने मेडिकल कालेज के निर्माण की चर्चा की गई थी। लेकिन भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण आगे बात नहीं बढ़ी। देश- विदेश में पिछले डेढ़ वर्षों से कोरोना ने तबाही मचा रखी है। कई अपनों का साथ छूट गया। कई बीमार हैं। हर तरफ से मौत की खबरें आती हैं।

इस विकट हालात में त्रिपाठी की प्रेरणा से अस्पताल निर्माण के लिए मैने जमीन देने का फैसला किया। इंटक अध्यक्ष ने इसे अपना सौभाग्य समझते हुए स्वीकार कर लिया। उन्होंने अस्पताल निर्माण के लिए पहल की। अस्पताल से मरीजों को काफी लाभ होगा। लोगों का इलाज हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी