पलामू में शुरू हुई सख्ती, वाहनों की हुई जांच

लीड----------------- ई-पास नहीं दिखाने पर दी गई चेतावनी विभिन्न स्थानों पर चला जांच अभियान फो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:02 PM (IST)
पलामू में शुरू हुई सख्ती, वाहनों की हुई जांच
पलामू में शुरू हुई सख्ती, वाहनों की हुई जांच

लीड-----------------

ई-पास नहीं दिखाने पर दी गई चेतावनी, विभिन्न स्थानों पर चला जांच अभियान

फोटो : 05 डालपी 01

कैपशन : मेदिनीनगर के छह मुहान पर वाहन चालक से पूछताछ करते बायें यातायात प्रभारी आरएन सरस।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को शलिेकर रविवार से सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन शुरू हो गया है। पलामू पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही सक्रिय दिखे। जिले में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। सख्ती के कारण बाजार में कम भीड़ दिखी। शनिवार को ही बिहार से लगने वाली सीमाएं सील कर दी गई थीं। सीमा पर भी जांच हो रही है।

रविवार को शहर थाना क्षेत्र के छह मुहान समेत कई जगह पर पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान बेवजह सड़क पर घूम रहे लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। वाहनों की भी जांच की गई। ई पास देखा गया। छह मुहान पर अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी आरएन सरस कर रहे थे। उन्होंने दर्जनों दो पहिया व चार पहिया वाहनों को रोका। वाहन का ई-पास दिखाने वाले लोगों को जाने की इजाजत दी गई। कई वाहनों की उन्होंने तलाशी भी ली। बिना ई-पास के घूम रहे लोगों से उन्होंने कहा कि अगली बार से नियमानुसार ई-पास लेने के बाद ही वाहन से बाहर निकलें। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों से जुर्माना भी वसूला गया है। केजी स्कूल रोड में आज टीओपी-चार के प्रभारी संजय तिग्गा ने चेकिग अभियान चलाया। चेकिग में कई लोगों ने अपने पास दिखाए, जबकि कई लोग बिना पास के ही बाहर निकले थे। कई लोगों ने पास नहीं बनाए जाने की भी शिकायत की। तिग्गा ने कहा कि समस्या जो भी हो, बिना पास के शहर में नहीं निकलें। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए उन्होंने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की। कहा कि घरों से रहें। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। दूसरे लोगों को भी जागरूक करें। ै

chat bot
आपका साथी