पलामू में अकीदत व सादगी के साथ मनी ईद

हजारों मुसलमानों ने अदा की घरों में ईद-उल-फितर की नमाज कोरोना से निजात की मांगी दुअ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:32 PM (IST)
पलामू में अकीदत व सादगी के साथ मनी ईद
पलामू में अकीदत व सादगी के साथ मनी ईद

हजारों मुसलमानों ने अदा की घरों में ईद-उल-फितर की नमाज, कोरोना से निजात की मांगी दुआ, एक दूसरे को दी ईद की बधाई जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर : लोक डाउन के बीच पलामू जिले में शुक्रवार को पूरी अकीदत व सादगी के साथ ईद मनाई गई। जिले के हजारों मुसलमानों ने अपने-अपने घरों में ईद-उल-फितर के वाजिब नमाज की जगह नवाफिल नमाज अदा की। इधर शहर समेत प्रखंड व गांव की सभी मसाजिद व ईदगाहों में 5-5 लोगों ने ईद-उल-फितर की दो रिकअत वाजिब नमाज बाजमाअत अदा की। मसाजिद व ईदगाहों में के इमामों ने मिम्बर से खुतबा पढ़ा। इसमें कहा गया कि अल्लाह सबसे बड़ा है। अल्लाह के अलावे कोई पूजनीय नहीं है। सभी तारीफ अल्लाह के लिए है। खुतबा में अल्लाह व उसके रसूल के बताए मार्ग पर चलने की ताकीद की गई। नमाज के बाद कोरोना से निजात, आपसी एकता, भाईचारगी, अमन, कौम व मिल्लत की सलामती, मुल्क की तरक्की,समाज की उन्नति व विश्वबंधुता की अल्लाह से दुआएं मांगी। दुआ खत्म होने के बाद शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मुसलमानों ने गिले-शिकवे भूलकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ईद की एक दूसरे को दिली मुकारकबादी पेश की। शुक्रवार की सुबह से ही अधिकांश मुसलमानों ने स्नान कर धूले व नए कपड़े पहने। इत्र व सुर्मा लगाया। मीठी चीज विशेषकर खुजूर व सेवइयां खाईं। सिर पर टोपी पहनकर अपने-अपने घरों नमाज अदा की। जिले की मस्जिदों व ईदगाहों 5 सीमित लोगों ने ईद-उल-फितर की दो रिकअत नमाज वाजिब अदा की। शहर की जामा मस्जिद में ईद की नमाज खतीब व इमाम हाफिज व कारी मौलाना मो.शाहनवाज कासमी ने पढ़ाई। चौक बाजार मस्जिद में हाफिज रमजान ,मदीन मस्जिद में खतीब व इमाम मौलाना सैयद रजी अहमद, नूरी मस्जिद में मौलाना महताब आलम नूरी व मिल्लत मस्जिद में मौलाना अब्दुल शब्बूर ने नमाज पढ़ाई। नमाज से पहले आर्थिक रूप से संपन्न मुसलमानों ने गरीबों, यतीमों, असहायों,बेवाओं व जरूरतमंदों के बीच जकात, फितरा व सदका की राशि वितरित की। नमाज मुकम्मल करने के बाद लोग अपने रिश्तेदारों व दोस्तों की दावत में शारीरिक दूरी बनाकर शरीक हुए। कोरोना के कारण इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी