दु‌र्व्यवहार व मारपीट की घटनाओं से सहमे हैं कोरोना योद्धा

आठ दिनों में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ दु‌र्व्यवहार व मारपीट की तीन घटनाएं मरीजों के इलाज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:35 PM (IST)
दु‌र्व्यवहार व मारपीट की घटनाओं से सहमे हैं कोरोना योद्धा
दु‌र्व्यवहार व मारपीट की घटनाओं से सहमे हैं कोरोना योद्धा

आठ दिनों में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ दु‌र्व्यवहार व मारपीट की तीन घटनाएं

मरीजों के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर स्वजन कर रहे हैं मारपीट फोटो : 13 डालपी 11 व 12

कैप्शन : मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच के जीएनएम कालेज कोविड वार्ड में मौजूद दाएं से दूसरे कंट्रोल रूम के प्रभारी पीयूष सिंह व मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच के जीएनएम कालेज कोविड वार्ड के मुख्य द्वार पर खड़ा सुरक्षाकर्मी।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर ( पलामू) : कोरोना संक्रमण का पलामू में तेजी से प्रसार हो रहा है। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी जान की बाजी लगाकर संक्रमितों का उपचार करने में जुटे हैं। ऐसी स्थिति में पिछले आठ दिनों के भीतर मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की पिटाई के अलावा चिकित्सक व कर्मचारियों से दु‌र्व्यवहार की तीन घटनाएं घट चुकी है। इससे कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों में खौफ का माहौल है। पूरी शिद्दत से ड्यूटी करने के बावजूद बदसलूकी का सामना करने के बाद कर्मचारी सहम गए हैं। हालांकि तीनों घटनाओं को प्रशासन ने भी सख्ती से लिया। संक्रमित व उनके स्वजनों के अलावा कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। अब कैमरे से की आनलाइन कोविड वार्ड की निगरानी की जा रही है। इसी तरह वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त की गई। होम गार्ड के जवानों के लिए पुलिस के जवान भी सुरक्षा में तैनात हैं। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पीयूष सिंह के साथ छह मई को घटना घटित हुई थी। संक्रमित की मौत के बाद स्वजन हंगामा करते हुए गाली दे रहे थे। पीयूष सिंह ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वे लोग इनकी पिटाई करने की कोशिश की थी। हालांकि पीयूष नियंत्रण कक्ष का दरवाजा बंद कर भीतर छिप गए। बावजूद उन्होंने दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की थी।

बाक्स..केस स्टडी -1 मेदिनीनगर : मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम कालेज कोविड सेंटर में संक्रमित के स्वजनों ने कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की की गई और पिटाई का भी प्रयास किया। घटना छह मई शाम की है। इससे आक्रोशित कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। सूचना मिलने के बाद पलामू के डीडीसी शेखर जमुआर स्थल पर पहुंचे। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों को कोविड वार्ड में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इससे आश्वस्त होने के बाद कर्मचारी काम पर लौटे। बाक्स..केस स्टडी-2

मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया निवासी एक महिला संक्रमित की मौत छह मई की सुबह हो गई थी। इसके बाद स्वजनों ने मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल के जीएनएम कालेज स्थित कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी सीएचओ रेखा तिर्की की पिटाई की थी। घटना के आहत चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए हड़ताल पर चले गए थे। चिकित्सक के कपड़े भी फाड़ने के आरोप लगाए गए थे। बाद में पलामू के डीडीसी शेखर जमुआर, एसडीओ राजेश कुमार साह, प्रभारी सिविल सर्जन डा अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी अधीक्षक डा डीके झा, शहर थाना प्रभारी अरूण कुमार महथा व डा आरके रंजन वहां पहुंचकर हड़ताल पर बैठे लोगों को कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए कोविड वार्ड में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाने और दोषी लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद हड़ताल खत्म कराई गई थी। बाक्स..केस स्टेडी-3 मेदिनीनगर : पलामू जिला के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत रबदी निवासी एक महिला संक्रमित की मौत के बाद स्वजनों ने कोविड वार्ड में हंगामा किया। चिकित्सक व कर्मचारियों से बदसलूकी की। घटना 12 मई की है। इससे आक्रोशित कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। डीडीसी शेखर जमुआर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम वहां पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक आरोपित की गिरफ्तारी की भी गई। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे।

chat bot
आपका साथी