वैक्सीनेशन लेने के लिए लोगों को करें प्रेरित

लीड पलामू सिविल सर्जन ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा ली टीकाकरण की जानकारी संव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:49 PM (IST)
वैक्सीनेशन लेने के लिए लोगों को करें प्रेरित
वैक्सीनेशन लेने के लिए लोगों को करें प्रेरित

लीड

पलामू सिविल सर्जन ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा, ली टीकाकरण की जानकारी

संवाद सूत्र, नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू): पलामू के प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को नीलांबर-पीतांबरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी, इम्यूनाइजेशन वार्ड, कोविड वार्ड आदि का निरीक्षण किया। मौके पर सिविल सर्जन ने कोविड वैक्सीनेशन के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन को वैक्सीनेशन बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि स्वास्थ्य सहिया, स्वास्थ्य कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को मोटिवेट कराएं। ताकि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन ले सकें। कोविड

मौके पर कोविड वार्ड में भर्ती एवं होम आइसोलेशन पर रखे गए संक्रमितों का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। कोविड वार्ड का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन में वार्ड में भर्ती 3 मरीजों से दवा एवं मिलने वाले भोजन आदि को लेकर पूछताछ की। वहीं प्रखंड क्षेत्र में होम आइसोलेशन में रह रहे कुछ मरीजों से फोन पर बात कर हॉस्पिटल से मिले दवा की जानकारी ली। मौके पर कोविड जांच से संबंधित पूछताछ डॉक्टर अरुण कुमार मोहंता से की गई। डॉक्टर मोहंता ने प्रखंड में चल रहे कोविड जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यहां का कार्य सराहनीय है। कोरोना से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। मास्क, 2 गज की दूरी, हाथ को बराबर धोना या सैनिटाइजर करना आदि नियम का पालन करें और करवाएं भी। जल्द ही हम सब एक दूसरे के सहयोग से कोरोना का हराएंगे।

chat bot
आपका साथी