सड़क दुर्घटना में महिला समेत चार घायल

शराब के नशे में था हाइवा चालक नौगढ़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार विश्रामपुर व नौगढ़ा पुलिस ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:28 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में महिला समेत चार घायल
सड़क दुर्घटना में महिला समेत चार घायल

शराब के नशे में था हाइवा चालक नौगढ़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

विश्रामपुर व नौगढ़ा पुलिस ने सभी घायलों को भेजा अस्पताल में

फोट:13 डीजीजे 21 व 22

कैप्शन: पुलिस कब्जे में हाईवा चालक, ठोकर मारने वाली हाईवा व घायलों को गाड़ी पर चढ़ाते हैं विश्रामपुर पुलिस व स्थानीय लोग।

संवाद सूत्र विश्रामपुर (पलामू) : एनएच 39 स्थित बक्सबाबा व गूरी में शराब के नशे में हाईवा चालक ने अलग-अलग जगहों पर मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मारी। इसमें एक महिला, बच्चा व तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। इसे विश्रामपुर व नौगढ़ा पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में इलाज को ले गए। यहां सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हाईवा चालक गढ़वा से रेलवे की गिट्टी अनलोड कर वापस लौट रही थी। चालक काफी नशे में था। लोगों ने बताया की कधवन बक्सबाबा के समीप एक मोटरसाइकिल को ठोकर मारी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सड़क पर तड़पता छोड़ भाई व चालक भागता रहा। इसके बाद वह भागते हुए भूरी गांव में भी एक स्कूटी सवार को ठोकर मारी। एक महिला, एक बच्चा व मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर ठोकर मार कर भाग रहे हाईवा का स्थानीय लोगों ने पीछा किया। ब्रह्मोरिया मोड़ पर पहले से खड़ी नौगढ़ा पुलिस किस सहयोग से भाग रहे हाईवा को पकड़ी गई। साथ हीं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को मेदिनीनगर एमआरएमसीएच भेजा गया। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी