महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

महेंद्र ठाकुर की पत्नी बबीता देवी का पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव चियांकी के धर्मा टोली

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:02 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:02 PM (IST)
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

महेंद्र ठाकुर की पत्नी बबीता देवी का पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव

चियांकी के धर्मा टोली की रहने वाली थी, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी के धर्मा टोला में बीती रात फांसी लगाकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला का शव एक पेड़ के डाल में फंदे से लटका बरामद किया गया। महिला की पहचान चियांकी निवासी महेंद्र ठाकुर की 35 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतारा और एमआरएमसीएच में अंत्यपरीक्षण करवाया। मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।

सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि बबीता देवी सोमवार की रात भी महिला शराब का सेवन की थी। रात भर अपने घर नहीं लौटी। स्वजनों को लगा कि शराब पीकर कही गिर गई होगी सुबह लौट जाएगी। लेकिन सुबह भी वह अपने घर नहीं पहुंची। इसके बाद महिला की खोजबीन शुरू की गई। धर्मा टोला में महिला की लाश एक पेड़ की डाल से लटकी बरामद की गई। धर्म टोला में महिला का शव लटके देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। लेकिन अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में पुख्ता जानकारी दी जाएगी। महिला का पति घटना के वक्त अपने घर नहीं था। वह मजदूरी के सिलसिले में कुछ दिन पहले दिल्ली गया हुआ है। महिला के पुत्र का बयान इस संबंध में लिया गया है।

chat bot
आपका साथी