नगर निगम के आश्रय गृह में रहेंगे प्रवासी मजूदर

लीड- फोटो सिंगल विभिन्न प्रदेशों से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा डीसी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:31 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:31 PM (IST)
नगर निगम के आश्रय गृह में रहेंगे  प्रवासी मजूदर
नगर निगम के आश्रय गृह में रहेंगे प्रवासी मजूदर

लीड-

फोटो सिंगल

विभिन्न प्रदेशों से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा, डीसी ने दिए निर्देश

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : उपायुक्त शशि रंजन ने देश के कई हिस्सों से वापस लौट रहे प्रवासी मजदूरों की समुचित सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए श्रमिकों के रहने के लिए मेदिनीनगर नगर निगम के दोनों आश्रय गृहों को श्रमिकों के ठहराव के लिए के अस्थाई आश्रय गृह के रूप में घोषित किया है। यहां 100-100 बेड की क्षमता होगी। उपायुक्त ने जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह इंसीडेंट कमांडर को बाहरी राज्यों व विभिन्न जिलों से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को आश्रय गृह में ठहरवाने की बात कही है। उन्होंने जिले के सभी आश्रय गृह, रेलवे स्टेशन, नगर भवन व पुलिस चेक पोस्ट पर उचित सुरक्षा व्यवस्था कायम करने पर भी जोर दिया। सभी आश्रय गृहों में दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। इसी तरह आश्रय गृहों में थर्मल स्कैनर, पल्स आक्सीमीटर व अन्य पर्याप्त चिकित्सा सामग्री के साथ चिकित्सा दल भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी प्रवासी श्रमिकों का कोरोना जांच करवाने का निर्देश दिया। नेगेटिव पाये गये श्रमिकों को आश्रय गृह, कोरोना के साधारण लक्षण पाए जाने वाले श्रमिकों को होम आइसोलेशन व कोरोना के गंभीर लक्षण वाले श्रमिकों को एमएमसीएच पलामू में भर्ती करवाने की बात कही है।

प्रवासी श्रमिकों के आवागमन व वाहन की आवश्यकता को देखते हुए डेडिकेटेड वाहन कोषांग का गठन किया है। जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन को इस कोषांग के नोडल अधिकारी बनाए गए है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आश्रय गृह व रेलवे स्टेशन पर भोजन की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

इधर, प्रंवासी मजदूरों के लिए पंचायतस्तर पर क्वारंटाइन सेटर बनाने की कवायद भी चल रही है। बाहर से आने वाले मजदूरों को एक हफ्ता तक क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके बाद उनकी कोरोना जांच होगी। जांच के बाद ही घर जाने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी