पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, एक हफ्ता पहले हुई थी शादी

आटो चलाता था युवक विधायक सिंह कुमियाही का रहने वाला था एक सप्ताह पूर्व हुई थी गढ़वा जिल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:40 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:40 PM (IST)
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, एक हफ्ता पहले हुई थी शादी
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, एक हफ्ता पहले हुई थी शादी

आटो चलाता था युवक विधायक सिंह, कुमियाही का रहने वाला था

एक सप्ताह पूर्व हुई थी गढ़वा जिले के रंका में शादी, परिवार में मातम

संवादसूत्र, छतरपुर (पलामू) : छतरपुर थाना क्षेत्र के कर्माकला पेट्रोल पंप के निकट एक पेड़ से 25 वर्षीय युवक विधायक सिंह का शव लटकता हुआ गुरुवार को मिला। वह छतरपुर पंचायत के कंगलीडीह टोला के कुमियाही गांव निवासी सूर्यनाथ सिंह का पुत्र था। उसकी शादी एक सप्ताह पूर्व गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में हुई थी। बताया जाता है कि विधायक सिंह ने रोजी-रोजगार को लेकर कुछ दिनों पहले एक आटो खरीदा था। इसी का परिचालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की रात करीब 7 बजे उसके पास किसी का मोबाइल पर काल आया। बात करने के बाद वह घर से निकल गया। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। स्वजन उससे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश करते रहे लेकिन बात नहीं हुई। कई लोगों से उसके बारे पूछताछ भी की गई पर कहीं कोई पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह एक पेड़ से लटकते शव को देख उसके स्वजनों को ग्रामीणों ने जानकारी दी। उसका आटो भी निकट के एक होटल के पास लावारिस हालत में खड़ा मिला है। इधर शव देखने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। इधर स्वजनों ने पुलिस से छानबीन कर पूरे मामले का पर्दाफास करने का आग्रह किया है। छतरपुर के थाना प्रभारी ऋषिकेष राय ने बताया कि मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है। मृतक के पाकेट से मोबाइल भी मिला है। इसका ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही मामले का पर्दाफास किया जाएगा। बिना जांच-पड़ताल अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

chat bot
आपका साथी