मरीजों के लिए एमआरएमसीएच में बढ़ाए गए 100 बेड

सिविल सर्जन ने किया अस्पताल के कोविड वार्ड का निरीक्षण खाना की गुणवत्ता में सुधार लाने का नि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 06:32 PM (IST)
मरीजों के लिए एमआरएमसीएच में बढ़ाए गए 100 बेड
मरीजों के लिए एमआरएमसीएच में बढ़ाए गए 100 बेड

सिविल सर्जन ने किया अस्पताल के कोविड वार्ड का निरीक्षण खाना की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश,सुविधा देने पर विचार फोटो : 04 डालपी 08

कैप्शन : मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में खाना का जायजा लेते सिविल सर्जन डा अनिल कुमार श्रीवास्तव। संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल के जीएनएम कालेज स्थित कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सौ बेड बढ़ाए गए हैं। भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उक्त बातें पलामू के प्रभारी सिविल सर्जन डा अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कही। वे मंगलवार को मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों व कर्मचारियों को मिलने वाला भोजन का भी जायजा लिया। गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। कहा कि संक्रमित मरीज व कर्मचारियों को गुणवत्तायुक्त भोजन दें। इसी तरह कोविड वार्ड के तमाम कमरों का जायजा लिया। संक्रमित मरीजों के अलावा उनके स्वजन व स्वास्थ्य कर्मचारियों की खैरियत पूछी। कई स्वजनों ने रेगुलेटर आदि की समस्याएं बताई।

सिविल सर्जन ने कहा कि प्राथमिकता के आधार समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है। प्रखंड के अस्पतालों में शुरू हुआ कोविड सेंटर

मेदिनीनगर : पलामू के तमाम प्रखंड अस्पतालों में कोविड केयर अस्पताल बनाया गया है। आक्सीजन युक्त बेड रहने के कारण संक्रमित संबंधित अस्पताल अस्पताल में ही भर्ती हो सकेंगे। पलामू के सिविल सर्जन डा अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इससे संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई प्रखंडों में इसे क्रियाशील कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी