नगर निगम ने शुरू किया आक्सीजन सिलेंडर का वितरण

मेडिकल सहायता ग्रुप बनाएं युवा और लोगों की करें महापौर कोरोना मरीजों की मदद में जुटा नगर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 07:29 PM (IST)
नगर निगम ने शुरू किया आक्सीजन सिलेंडर का वितरण
नगर निगम ने शुरू किया आक्सीजन सिलेंडर का वितरण

मेडिकल सहायता ग्रुप बनाएं युवा और लोगों की करें महापौर

कोरोना मरीजों की मदद में जुटा नगर निगम, नहीं होगी किसी चीज की कमी

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) :नगर निगम ने भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभाते हुए पहला कदम बढ़ाया है। निगम ने महामारी में मेडिकल इमरजेंसी समझते हुए 10 केजी का आक्सीजन सिलेंडर मंगाकर रविवार से इसका वितरण शुरू कर दिया है। महापौर अरुणा शंकर ने बताया कि अभी 65 सिलेंडर ही आ पाया है। दो-तीन दिन में 35 और सिलेंडर प्राप्त हो जाएगा। अरुणा शंकर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर 100 सिलेंडर और क्रय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेडिकल इमरजेंसी के समय निगम के उपमहापौर व पार्षदों के सहयोग से ही यह सब संभव हो पाया है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह सिलेंडर पार्षदों के अनुशंसा पर दी जाएगी। इसका मात्र रिफिलिग शुल्क उपयोगकर्ता को देना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाजार में फ्लो मीटर उपलब्ध नहीं है और आक्सीजन कीट भी नहीं मिल पा रहा है। जिन लोगों के पास यह दोनों चीज उपलब्ध होगी उनके ही उपयोग में यह आक्सीजन सिलेंडर आ सकता है। उन्होंने कहा कि 1 सप्ताह के अंदर दोनों चीज उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने नगरवासियों से अनायास डरकर आक्सीजन का उपयोग नहीं करने की बात कही। कहा कि आक्सीजन के भारी कमी है। उन्होंने हर वार्ड पार्षदों व शहर के युवा वर्ग जो सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं, उनसे मेडिकल इमरजेंसी ग्रुप बनाने का आग्रह किया करते हुए शहर के गणमान्य लोगों को जोड़ने की अपील की। कहा कि अगर किसी के पास आक्सीजन किट, आक्सीजन फ्लो मीटर या इमरजेंसी दवा जो इलाज के बाद उनके पास बेकार पड़ा हो उसकी सूचना ग्रुप में डाल दें। इससे जरूरतमंद लोग वहां से ले सकेंगे।

chat bot
आपका साथी