नहीं हो रही धान की खरीद, किसानों ने किया हंगामा

बाटम तेज धूप और गर्मी में धान क्रय केंद्र पर रातदिन रखवाली कर रहे हैं किसान की तालाबंदी स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 07:20 PM (IST)
नहीं हो रही धान की खरीद, किसानों ने किया हंगामा
नहीं हो रही धान की खरीद, किसानों ने किया हंगामा

बाटम

तेज धूप और गर्मी में धान क्रय केंद्र पर रातदिन रखवाली कर रहे हैं किसान, की तालाबंदी

संवाद सूत्र, नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू): प्रखंड के कोर्ट खास स्थित धान क्रय केंद्र पर 4 दिनों से दर्जनभर किसान चिलचिलाती धूप में भूखे प्यासे अपने धान की रखवाली कर रहे हैं। रखवाली को लेकर उन्हें रात में भी यहीं सोना पड़ रहा है। कारण है इन किसानों की धान की खरीद नहीं की जा रही है। आक्रोशित किसानों ने रविवार को धान क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद पांकी विधायक के प्रखंड प्रतिनिधि लाला प्रसाद यादव ने धान क्रय केंद्र में तालाबंदी कर दी। यादव ने किसानों से कहा कि जब तक आप सबों का धान क्रय नहीं किया जाएगा तब तक इस गोदाम से धान का उठाव विभाग द्वारा नहीं होने देंगे। किसानों ने बताया कि क्रय पदाधिकारी द्वारा 26 अप्रैल को फोन कर बुलाए जाने के बाद किसान अपने अपने धान को लेकर धान क्रय केंद्र पर आए। उस दिन क्रय पदाधिकारी विपुल कुमार ने कहा कि आज नहीं कल लेंगे। 28 तारीख को भी क्रय पदाधिकारी ने जगह का बहाना बनाकर धान नहीं लिया। इसके बाद से एफसीआई के तहत प्रतिनियुक्त क्रय प्राधिकारी एवं डिपो इंचार्ज गायब हैं। फोन करने पर वे फोन नहीं उठाते हैं, या तो अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर देते हैं। एक किसान ने बताया की एक बार फोन पर बात हुई तो क्रय पदाधिकारी ने यह कह दिया कि अब समय समाप्त हो गया है। क्रय केंद्र के बाहर पड़ा है लगभग 600 क्विटल धान किसानों को फोन कर बुलाने के बाद भी उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। जिस कारण धान क्रय केंद्र के बाहर अलग-अलग किसानों का लगभग 600 क्विटल धान पड़ा हुआ है। जिसमें गोराडीह के विभा सिंह का 53 क्विटल, सोतम डबरा के उदित पासवान का 45 क्विटल, चनैगीर के गणेश सिंह का 100 क्विटल, मुरुवार के मोहम्मद जियाउल हक का 78 क्विटल, मुरुवार के रिहाना प्रवीण का 80 क्विटल, कोइरी पतरा के इंद्रावती देवी का 49 क्विटल, लेस्लीगंज के लाला साव का 69 क्विटल समेत गोराडीह के ईश्वरी सिंह व बिरहा सिंह, लेस्लीगंज के रामचरित्र आदि किसानों का धान बीते चार दिनों धान क्रय केंद्र के बाहर पड़ा है। कोरोना महामारी के मध्य नजर जिसे घर में रहना चाहिए था।

बाक्स: वरीय पदाधिकारी को दी गई है सूचना : बीडीओ मामले पर प्रभारी बीडीओ सुप्रिया भगत ने कहा कि अभी तक किसानों से इसकी लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। परंतु दूरभाष के द्वारा मामले की जानकारी मिली है। इस संबंध में उन्होंने वरीय पदाधिकारी को सूचना दे चुकी हैं। बीडीओ ने कहा कि 30 अप्रैल से पूरे झारखंड में एफसीआई द्वारा धान क्रय बंद कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी