पेड़ से झूलता मिला नवविवाहित दूल्हे का शव

एक दिन पहले हुई थी शादी रात में घर से निकल हो गया गायब पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 06:39 PM (IST)
पेड़ से झूलता मिला नवविवाहित दूल्हे का शव
पेड़ से झूलता मिला नवविवाहित दूल्हे का शव

एक दिन पहले हुई थी शादी, रात में घर से निकल हो गया गायब

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र की घटना, 27 को हुई थी शादी

संवादसूत्र, सतबरवा(पलामू): पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला है। गुरुवार की सुबह घर से करीब एक किलोमीटर शव मिला। मृतक की पहचान सुरेश गुप्ता के 27 वर्षीय पुत्र पिटू गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने अंत्यपरीक्षण के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रथम ²ष्टया में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि पुलिस अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व मंगलवार को पिटू की शादी विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ में हुई थी। बुधवार को विदाई के बाद दुल्हन के साथ अपने घर आया। घर में खुशी का माहौल था। दिन भर सभी रस्म-रिवाज पूरे किए गए। रात 10 बजे के करीब जब घर के सभी सदस्य सोने चले गए तो पिटू घर से बाहर निकला। जानकारी के अनुसार पिटू दिल्ली में अपने पिता के साथ रहकर काम करता था। तीन माह पहले ही वह सतबरवा आया था। मृतक के पिता सुरेश गुप्ता ने बताया कि पिटू की डेढ़ साल पहले शादी तय हुई थी। लाकडाउन के कारण पिछले साल शादी नहीं हो सकी। शादी के पहले उसने लड़की को भी देखा था। सब उसकी मर्जी से तय हुआ था। इधर सतबरवा थाना प्रभारी कर्मपाल नाग ने बताया कि गुरुवार की सुबह युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद अंत्यपरीक्षण कराकर स्वजन को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी