चैनपुर में चला मास्क व वाहन चेकिग अभियान

संवादसूत्र चैनपुर (पलामू) कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर लागू स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 10:33 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:33 PM (IST)
चैनपुर में चला मास्क व वाहन चेकिग अभियान
चैनपुर में चला मास्क व वाहन चेकिग अभियान

संवादसूत्र, चैनपुर (पलामू): कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर लागू स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को चैनपुर व शाहपुर स्थित विवेकानंद चौक पर चैनपुर पुलिस की ओर से मास्क व वाहन चेकिग अभियान चलाया गया।

इस दौरान गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले पांच वाहन चालकों का चालान काटा गया। मजिस्ट्रेट महाबीर प्रसाद ने सभी का चालान काटा। मजिस्ट्रेट महावीर प्रसाद ने बताया कि बिना मास्क व हैलमेट लगाए चलने वाले वाहन चालकों विरुद्ध चालान काटा गया है। कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए घर पर ही रहें। लाकडाउन का उल्लघंन ना करें व घरों में सुरक्षित रहें। कहा कि वाहनचेकिग अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद का निधन संवादसूत्र, मेदिनीनगर (पलामू) : स्थानीय आदर्श नगर बैरिया चौक क्षेत्र निवासी नोटरी पब्लिक के अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद का निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। बताया जाता है कि 21 अप्रैल को उनके छोटे बेटे राकेश उर्फ बंटी की कोरोना से मौत हो गई थी। उनका परिवार गायत्री परिवार से जुड़ा है। इन के निधन पर शिक्षक प्रभा शंकर,अधिवक्ता संतोष पांडेय आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। खाना बनाने के दौरान बहू व ससुर झुलसे संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : हुसैेनाबाद थाना क्षेत्र के फतमाचक गांव में स्टोव से खाना बनाने के दौरान बहू व ससुर झुलस गए। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसी बिदु देवी को मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के फातमाचक गांव निवासी सीता राम की बहू बिदु देवी स्टोव पर दोपहर में खाना बना रही थी।

स्टोव की लपटें अचानक तेज हो गई आग लग गई। इसमें सीता राम व उनकी बहू झुलस गए। दोनों का इलाज चल रह है।

::::

chat bot
आपका साथी