गाइडलाइन की अनदेखी पड़ा महंगा, कई दुकानें सील

बिना मास्क के घूम रहे आम राहगीरों को भी पदाधिकारियों ने चेताया सरकारी गाइडलाइन का पा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:51 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:51 PM (IST)
गाइडलाइन की अनदेखी पड़ा महंगा, कई दुकानें सील
गाइडलाइन की अनदेखी पड़ा महंगा, कई दुकानें सील

बिना मास्क के घूम रहे आम राहगीरों को भी पदाधिकारियों ने चेताया

सरकारी गाइडलाइन का पालन कराना उद्देश्य : बीडीओ फोटो : 16 डालपी 15

कैप्शन : मेदिनीनगर के बाजार क्षेत्र स्थित कपड़ा दुकान में मास्क जांच करते दायें से दूसरे सीओ जेके मिश्रा व बीडीओ अजफर हसनैन। संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बाजार क्षेत्र का शुक्रवार की शाम प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम ने जायजा लिया। इसका नेतृत्व सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन व अंचलाधिकारी झुन्नु कुमार मिश्रा कर रहे थे। इस बीच पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में मास्क जांच अभियान चलाया गया। पदाधिकारियों ने गाइडलाइन का अनुपालन नहीं करने वाले कई दुकानों को सील भी किया। बाजार क्षेत्र में दुकानों को सील होता देख दुकानदारों में हड़कंप मच गई। आनन फानन में दुकानदारों ने दुकान से भीड़ खाली कराई। चेहरे पर मास्क लगाया। बिना मास्क के गुजर रहे आम राहगीरों को भी रोका गया। कोरोना के खतरे की जानकारी देते हुए नियमित मास्क पहनने की हिदायत दी गई। कहा कि नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर ने कहा कि फिलहाल ऐहतियात के तौर पर दुकानों को सील कर रहे हैँ। जुर्माना नहीं लगाया जा रहा है। उद्देश्य है कि कोरोना से बचाव के लिए जारी सरकार की गाइडलाइन का पालन हो। लोग नियमित रूप से मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें। दुकानदार भी हमेशा मास्क लगाए रहें। दुकानों में सेनिटाइजर रखें। आने वाले ग्राहकों से शारीरिक दूरी का पालन कराएं। नो मास्क व नो एंट्री के फार्मूला पर काम करने की जरूरत है। कारण कि तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी