सात माह के बच्चे का अपहण, महिला हिरासत में

सतबरवा थाना क्षेत्र के हुड़मुड़ गांव की घटना रात को हुआ अपहरण पुलिस की चार टीम बच्चे क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:11 PM (IST)
सात माह के बच्चे का अपहण, महिला हिरासत में
सात माह के बच्चे का अपहण, महिला हिरासत में

सतबरवा थाना क्षेत्र के हुड़मुड़ गांव की घटना, रात को हुआ अपहरण

पुलिस की चार टीम बच्चे की खोज में लगी, दूसरी पत्नी पर शक फोटो: 12डीजीजे

कैप्शन : घटना की जानकारी देते अपहृत बालक के पिता शिव नारायण सिंह संवादसूत्र, सतबरवा (पलामू): सतबरवा थाना क्षेत्र हुड़मुड़ गांव से सात माह के एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया। घटना रविवार की रात 12 बजे की है। घटना की जानकारी घर वालों ने सोमवार सुबह 5 बजे सतबरवा थाना प्रभारी करण पाल कुमार नाग को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने 4 सदस्य टीम गठित कर जांच में लगाई। बावजूद कोई सफलता नहीं मिली है। समाचार लिखे जाने तक बच्चा का अता-पता नहीं चला है। पुलिस अपहृत बालक के पिता की दूसरी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बाक्स: क्या है मामला:

अपहृत बालक के पिता शिव नारायण सिंह ने बताया कि रविवार की रात में वे लोग खाना खाकर अपनी कुटिया में सोए हुए थे। अचानक 12 बजे रात दरवाजा खटखटाया गया। दरवाजा खोलने को कहा गया। दरवाजा जैसे ही खोला तीन आदमी सामने दिखाई दिए। एक आदमी गर्दन में चाकू सटाकर बोला कि हल्ला करोगे तो चाकू से जान मार देंगे। दूसरा व्यक्ति अंदर गया और मां के साथ सोए 7 माह के पुत्र को उठाकर बोलेरो गाड़ी से लेकर चला गया। थोड़ी देर बाद हल्ला करने उन्होंने अपने ससुर सुरेश सिंह को बुलाकर सारी जानकारी दी। डर के मारे हम लोग घर में ही दुबके रहे। सुबह 5 बजे थाना पहुंचे 7 पूछे जाने पर उन्होंने कहा उनका तीन विवाह हुआ है 7 दूसरी पत्नी के साथ 20 वर्ष पहले विवाह हुआ था7 वह एकता गांव में रह रहे थे। लड़ाई झगड़ा के चलते वहां से हटना पड़ा । तीसरा विवाह करना पड़ा और आज यह घटना हो गई 7 अपहृत बालक की मां कमल पति कुमारी का रो रो के बुरा हाल है। उसने कहा कि मेरा दो लड़की और एक लड़का है। 7 माह का दूध मुहा बच्चा किसी का क्या बिगाड़ा था कि इसको लोग उठा कर ले गए है। पक्ष

बाक्स: जांच चल रही है। इस जांच में 4 सदस्य टीम लगी हुई है। बहुत जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। यह बहुत ही निदनीय अपराध है। जिसने भी यह काम किया होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी पत्नी सुषमा देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

करणपाल नाग,थाना प्रभारी, सतबरवा ,पलामू।

chat bot
आपका साथी