जेजेएम के नक्सलियों ने पुलिस पर की फायरिग

संवाद सूत्र हुसैनाबाद (पलामू ) प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के नक्सलियों ने झारखंड-बिहार राज्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:41 PM (IST)
जेजेएम के नक्सलियों ने पुलिस पर की फायरिग
जेजेएम के नक्सलियों ने पुलिस पर की फायरिग

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू ) : प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के नक्सलियों ने झारखंड-बिहार राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित एकौनी गांव स्थित पूजा ईंट भट्टा पर शनिवार की रात जमकर उत्पात मचाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते हुए नक्सली फायरिग करते हुए बिहार की ओर भाग गए। पुलिस ने भी जवाब में चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की ओर से चलाए गए सर्च अभियान में दो देसी रायफल, चार जिदा कारतूस, पर्चा व नक्सली साहित्य मिला है। रविवार को घटना की जानकारी हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश ने संवाददाताओं को दी। बताया कि शनिवार की रात 8 बजे पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि एकौनी गांव स्थित रामप्रवेश मेहता के पूजा ईंटा भट्टा पर 5 से 7 की संख्या में जेजेएमपी के हथियारबंद उग्रवादी आकर लेवी की मांग कर रहे हैं। एसपी के निर्देश के आलोक में एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। वहां मौजूद मजदूरों ने बताया कि हथियारबंद उग्रवादी स्वयं को जेजेएमपी संगठन का सदस्य होने की बात कह रहे थे। इस बीच पुलिस आने की सूचना पाकर थोड़ी देर पहले सभी कररबार नदी की ओर निकल पड़े। बताया कि पीछा करते हुए करीब आधा किलोमीटर पहुंचने पर नक्सलियों द्वारा फायरिग की जाने लगी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे। पुलिस ने घटना स्थल के पास खजूर पेड़ के नीचे झाड़ी से एक एक नाली देसी रायफल, एक काला रंग का छोटा देसी रायफल, चार .315 बोर का जिदा कारतूस, सफेद रंग के प्लास्टिक बोरा में चितकबरा फूलशर्ट चार, चितकबरा फुलपैंट दो, एक भगवा रंग का गमछा एक व जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का तीन पर्चा बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें विहार के कुटुंबा थाना के कुटकूट के अरविद राम, नबीनगर थाना के काशी तेंदुआ निवासी संजय राम, हुसैनाबाद थाना के सुकना डेरा निवासी इंदल पासवान, टंडवा थाना बेनी गांव के नवीन राम, देवरी ओपी के उमेश राम व जयप्रकाश सहित दो अज्ञात का नाम शामिल है। बाक्स: छापामारी दल में एसडीपीओ पूज्य प्रकाश के अलावे हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार, कुणाल कुमार, एएसआई शैलेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार सिंह, मंजूर आलम, रंजन टूटी, सुप्रियम लकड़ा, सिकंदर कुमार भगत, बड़का हेम्ब्रम, विमल कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, युद्धवीर सिंह, नीरज सिंह, अनिल कुमार यादव, गौरव मेहता, जीतन कुमार मंडल, संजय कुमार यादव, सैयद मो. हुसैन व अमित पासवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी