बैंकों में पहुंचे सिविल सर्जन, बिना मास्क वालों को चेताया

वितरण किया गया मास्क नियमित मास्क लगाने की दी गई हिदायत कोरोना से बचाव के लिए मास्क व शार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:58 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:58 PM (IST)
बैंकों में पहुंचे सिविल सर्जन, बिना मास्क वालों को चेताया
बैंकों में पहुंचे सिविल सर्जन, बिना मास्क वालों को चेताया

वितरण किया गया मास्क, नियमित मास्क लगाने की दी गई हिदायत

कोरोना से बचाव के लिए मास्क व शारीरिक दूरी का पालन है जरूरी संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : कोरोना संक्रमण से बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिता बढ़ा दी है। बावजूद अब भी लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डा जान एफ केनेडी ने सोमवार को चार निजी बैंकों में मास्क जांच अभियान चलाया। इसमें आईसीआईसी बैंक, बंधन बैंक, इको बैंक व एचडीएफसी बैंक शामिल है। अभियान में पाया गया कि बैंक परिसर में भीड़ लगी है और कई ग्राहक बिना मास्क पहने धड़ल्ले से बैंकों में अंदर-बाहर हो रहे हैं। बैंक परिसर में बिना मास्क में पहुंचे लोगों को चेताया। कैश काउंटर पर लगी भीड़ के पास पहुंचकर लोगों को शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए कतारबद्ध तरीके से खड़ा करावाया। कहा कि पलामू जिले में भी धीरे-धीरे कोरोना बढ़ रहा है। इस कारण मास्क पहना अनिवार्य है। संबंधित बैंक प्रबंधकों से भी बातचीत की। बैंक प्रबंधकों से कहा कि मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड को निर्देश दें कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति बैंक के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। एचडीएफसी बैंक में एक समूह की 10-12 महिलाएं पहुंची थी। लेकिन किसी ने मास्क नहीं लगाया था। वहां पर मौजूद गार्ड ने बताया कि सभी महिलाएं समूह चलाती हैं। मास्क नहीं रहने के काण उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। बाद में महिलाओं ने गलती स्वीकारी। कहा कि नियमित मास्क लगाएंगे। कोरोना से बचाव के लिए यह कारगर उपाय है।

chat bot
आपका साथी