निर्माण स्थल पर किया विरोध प्रदर्शन

इंडियन रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं ने सैंडर्स तालाब को बचाने को कहा नगर निगम की कार्यशैली

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 06:25 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 06:25 PM (IST)
निर्माण स्थल पर किया विरोध प्रदर्शन
निर्माण स्थल पर किया विरोध प्रदर्शन

इंडियन रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं ने

सैंडर्स तालाब को बचाने को कहा

नगर निगम की कार्यशैली पर संस्था के दीपक ने उठाए सवाल

फोटो 26 डालपी 02

कैप्शन: निर्माण स्थल पर प्रदर्शन करते इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक व अन्य संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : इंडियन रोटी बैंक की जिला कमेटी ने शुक्रवार को नावाटोली स्थित सैंडर्स तालाब के निकट निर्माण स्थल के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी ने जलस्रोत पर हो रहे अतिक्रमण पर मेदिनीनगर नगर निगम की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया।

कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने जल श्रोतों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के सख्त निर्देश दिए है। बावजूद इसके प्रमंडलीय मुख्यालय के दोनों मुख्य तालाबों पर निर्माण कार्य किए जा रहे है। उन्होंने निगम द्वारा जिला मत्स्य विभाग अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के दावे पर भी प्रश्न खड़ा किया है। बताया कि मत्स्य विभाग ने पार्क सुंदरीकरण की इजाजत दी थी ना कि निर्माण कार्य आरंभ करने की। लेकिन आदेश की गलत व्याख्या कर निर्माण कार्य आरंभ करा दिया गया। कहा कि निगम का गठन हुए तीन वर्ष होने को है, लेकिन इसका कितना विकास हुआ यह सामने है। शहर के लोग पूरे वर्ष भीषण पेयजल समस्या से जूझते हैं। इस स्थिति में आने वाली पीढि़यों के लिए पानी की व्यवस्था जरूरी है। लेकिन होर्डिंग के सहारे शहर को स्वच्छ बनाया जा रहा है। वर्तमान स्थिति से यह तय है कि हमारी आने वाली नस्लें भयंकर पेयजल संकट का सामना करने को विवश रहेगी। इसकी सारी जवाबदेही वर्तमान पीढ़ी पर होगी। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम विरोधी नारेबाजी भी की गई।

chat bot
आपका साथी