कांशी राम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हरिहरगंज में मनी बसपा के संस्थापक कांशी राम की जयंती पार्टी को मजबूत करने पर दिया गया जो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 05:47 PM (IST)
कांशी राम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
कांशी राम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

हरिहरगंज में मनी बसपा के संस्थापक कांशी राम की जयंती

पार्टी को मजबूत करने पर दिया गया जोर, जुटे कई प्रमुख नेता संवाद सूत्र, हरिहरगंज (पलामू) : बसपा कांशीराम के आदर्शों पर चलते हुए प्रदेश व केंद्र में एक दिन सत्ता हासिल करेगी। पार्टी कार्यकर्ता व नेता बसपा को आघात पहुंचाने वाली ताकतों से सावधान रहें। विपक्षी पार्टियां अक्सर पार्टी को तोड़ने के लिए तमाम हथकंडे अपनाते रहते हैं। उक्त बातें बसपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने कही। वे शुक्रवार को हरिहरगंज-पिपरा प्रखंड कमेटी की ओर से न्यू सब्जी बाजार स्थित मैदान में आयोजित पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 87वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने को लेकर कांशीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। इससे पूर्व डा भीमराव अंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर पूष्प अर्पित कर व कैंडल जलाकर समारोह का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता, हरि यादव, लव मेहता आदि संबोधित करते हुए कहा कि एकजुटता के बल पर ही पार्टी आगे बढ़ते हुए सफलता हासिल करेगी। कार्यकर्ता ईमानदारी से मेहनत करते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करें।

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव शंकर विश्वकर्मा , हुसैनाबाद विधान सभा अध्यक्ष बीरेंद्र राम के अलावा प्रमोद कुमार रवि, श्यामसुंदर देहाती,इंद्रदेव भारती, चितरंजन दास,प्रदीप मेहता ,रवि रौशन ,रामनारायण राम सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सूरजमल राम व संचालन राजकुमार गौतम ने किया।

chat bot
आपका साथी