नगर निगम ने जारी किया 19 सैरातों के संवेदकों को नोटिस

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) मेदिनीनगर नगर निगम की ओर से 19 सैरातों के संवेदकों को न

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 06:25 PM (IST)
नगर निगम ने जारी किया 19 सैरातों के संवेदकों को नोटिस
नगर निगम ने जारी किया 19 सैरातों के संवेदकों को नोटिस

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम की ओर से 19 सैरातों के संवेदकों को नोटिस जारी किया गया है। सैरात का राशि उपर बकाया होने के कारण नोटिस जारी किया गया है। बकायेदार सैरात ठेकेदारों से 10 अप्रैल को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत व्यवहार न्यायलय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने निर्देश दिया गया है। पिछले कई वर्षों से सैरात की बंदोबस्ती लेने वाले ठेकेदारों पर नगर निगम का लाखों रुपए बकाया रखा है। निगम की ओर से राशि जमा करने के लिए कई बार नोटिस दिया गया। बावजूद अब तक बकायेदार सैरात के ठेकेदारों ने राशि जमा नही की है। राशि वसूली के लिए नगर निगम प्रशासन ने मामले को राष्ट्रीय लोक अदालत में भेज दिया है। प्राधिककार की ओर से जारी नोटिस में श्याम बाबू के पास चार लाख 90 हजार 300 रुपए बकाया है। इसी प्रकार वीरबहादुर सिंह के पास एक लाख 68 हजार 200 रुपए, अनूप कुमार तीन लाख 82 हजार रपए , रंजन कुमार 24,325 रुपए, अतुल्य कुमार सिंह 97,991रुपए , रिकु कुरैशी 21 हजार रुपए, सुनील कुमार एक लाख 53 हजार रुपए, कैश कुरैशी 45 हजार रुपए, संतोष कुमार 43 हजार 450 रूपए, मंतोष कुमार गोस्वामी 33 हजार 600 रुपए, विजय शंकर सिंह पास एक लाख 56 हजार 440 रुपए, पंकज कुमार सिंह 6 लाख 64 हजार रुपए, राजीव रंजन सिंह के पास तीन लाख 64 हजार 100 रुपए, लल्लू चंद्रवंशी 40 हजार रुपए मो. मुज्जफर खान के पास 26 हजार रुपए, मो. आशु हुसैन 56 हजार 180 रुपए, अमित कुमार एक लाख 24 हजार रुपए, विवेक कुमार के पास 60 हजार 800 रुपए बकाया है।

chat bot
आपका साथी