भाजपा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत

कोरोना जागरूकता अभियान में भी मोर्चा के कार्यकर्ता देंगे सहयोग भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रमंडल स्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 07:13 PM (IST)
भाजपा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत
भाजपा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत

कोरोना जागरूकता अभियान में भी मोर्चा के कार्यकर्ता देंगे सहयोग भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रमंडल स्तरीय संगोष्ठी आयोजित संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों में मंडल स्तर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के कमेटी का विस्तार कर संगठन के सिद्धांतों को जन-जन पहुंचाने का काम किया जाएगा। यह बातें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कही है। वे सोमवार को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रमंडल स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना की पहली व दूसरी लहर में लोगों के जीवन बचाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी थी। राज्यों को हरेक स्तर पर सहायता प्रदान किया गया था। सभी राज्यों को चिकित्सीय सहायता के तहत आक्सीजन, दवा, मास्क, बेड वेंटिलेटर के साथ-साथ देश के गरीब दलित, पिछड़े, किसान व आमजन को आर्थिक मदद के साथ खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया गया। यही नहीं केंद्र सरकार ने प्रत्येक राज्यों को आवश्यकता के अनुसार वैक्सीन उपलब्ध करा कर पूरे विश्व में अग्रणी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। अभी देश के सभी लोगों को वैक्सीनेशन कराने के अभियान में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। संगोष्ठी में विजयानंद पाठक, लवली गुप्ता, पंकज सोनी, दुर्गा जौहरी, पूर्णिमा चंद्रवंशी, अजय पंकज व विनय चंद्रवंशी ने कोरोना जागरूकता अभियान सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने की बात कही। मौके पर अरविद गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, सुनील साहू, दिलीप ठाकुर, संजय राय, शंकर गुप्ता, संतू मेहता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी