बीईईओ ने खुलवाया किचन का ताला, मध्याह्न भोजन शुरू

सगालीम : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के कसमार राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय किचन शेड में ग्रामीणों द्वारा 2 दिन पूर्व बंद किया गया ताला को बुधवार को तरहसी बीईईओ सुरेश चौधरी ने ग्रामीणों से वार्ता कर खुलवा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:22 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:22 PM (IST)
बीईईओ ने खुलवाया किचन का ताला, मध्याह्न भोजन शुरू
बीईईओ ने खुलवाया किचन का ताला, मध्याह्न भोजन शुरू

सगालीम : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के कसमार राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय किचन शेड में ग्रामीणों ने बंद किया ताला बुधवार को खोल दिया। तरहसी बीईईओ सुरेश चौधरी ने ग्रामीणों से वार्ता कर ताला खुलवाया। मौके पर उपस्थित कसमार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर मांझी, नवचयनित स्कूल के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार आदि ग्रामीणों ने बीईईओ से कई मामले की शिकायत की। इसे बीईईओ ने दो दिन के अंदर स्कूल की प्रधानाध्यापिका चंद्रप्रभा देवी को सुधार करने की हिदायत दी। साथ ही बीईईओ ने माता समिति के प्रबंधक समिति के अध्यक्ष के खाता संलग्न करने निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल में मध्याह्न भोजन का संचालन नव चयनित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व माता समिति की संयोजिका द्वारा किया जाएगा। स्कूल का संचालन सही तरीके से हो रहा है या नहीं ग्रामीण इसकी देखरेख करें। किसी तरह की कोई शिकायत हो तो कर सकते हैं। कहा कि लोग अपने हाथों में कानून नहीं लें। उन्होंने ससमय स्कूल व मध्याह्न भोजन के संचालन करने को कहा। बता दें कि ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका के कार्यशैली से नाराज होकर स्कूल के किचेन शेड में ताला जड़ दिया था।

chat bot
आपका साथी