युवाओं के व्यक्तित्व विकास का बेहतर माध्यम है एनएसएस

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवाशक्ति के व्यक्तित्व विकास के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 06:55 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 06:55 PM (IST)
युवाओं के व्यक्तित्व विकास का बेहतर माध्यम है एनएसएस
युवाओं के व्यक्तित्व विकास का बेहतर माध्यम है एनएसएस

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवाशक्ति के व्यक्तित्व विकास के लिए एक सक्रिय कार्यक्रम है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से इसका संचालन किया जाता है। गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। उक्त बातें योध सिंह नामधारी महिला कालेज की प्राचार्या डॉ. मोहिनी गुप्ता ने कही। वे गुरूवार को कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए एनएसएस के स्वयं सेवकों ने प्रभात फेरी निकाली। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुन कालेज परिसर में आकर समाप्त हुआ। कालेज परिसर में योगा का अभ्यास भी छात्राओं को कराया गया। इसका नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सीमा कुमारी कर रही थीं। उन्होंने अधिक से अधिक छात्राओं को एनएसएस से जुड़ने की अपील की। डॉ. सीमा कुमारी ने कहा कि किसी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है। आज देश में तकरीबन 65 फीसदी जनसंख्या युवा है। इस मद्देनजर यह देश के लिए सौभाग्य की बात है कि देश का चहुमुखी विकास एकसाथ हो सकता है। इस अवसर पर करीब 40 छात्राएं शामिल थी। मौके पर डॉ. केसी झा, प्रिया कुमारी, अंजू कुमारी, दीपशीखा, पिकी, चंदा, प्रियंका, रूबी, सुषमा, स्वाति, सुमन, स्नेहा समेत कई छात्राएं उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी