जहां वैक्सीन के नाम पर भड़कते थे लोग, अब आगे बढ़कर लगवा रहे हैं टीका

राजीव रंजन नीलांबर पीतांबरपुर (पलामू) कोरोना टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों में व्याप्त भय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:28 PM (IST)
जहां वैक्सीन के नाम पर भड़कते थे लोग, अब आगे बढ़कर लगवा रहे हैं टीका
जहां वैक्सीन के नाम पर भड़कते थे लोग, अब आगे बढ़कर लगवा रहे हैं टीका

राजीव रंजन, नीलांबर पीतांबरपुर (पलामू): कोरोना टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों में व्याप्त भय व भ्रम को दूर करने में दैनिक जागरण का यस फॉर वैक्सीन अभियान कारगार साबित हो रहा है। इससे जागरूकता बढ़ी है। लोग निसंकोच वैक्सीन लेने के लिए अब वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच रहे हैं। जिला व प्रखंड प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक बीडीओ, सीओ, एमओआईसी, बीपीआरओ, पंचायत सचिव, मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, वार्ड सदस्य आदि लोगों ने ग्रामीणों के घर घर पहुंच कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों के बीच फैली अफवाह और भय को मिटाकर टीकाकरण की रफ्तार को तेज किया जा सके। इसका ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए रविवार को दैनिक जागरण टीम ने नीलांबर-पीतांबर प्रखंड के ओरिया कला गांव पहुंची। संपूर्ण लोक डाउन के बावजूद ओरिया कलां पंचायत सचिवालय के पास टीम गई।। यहां टीकाकरण शिविर लगा था। पंचायत सचिवालय की ओर टीम बढ़ी तो सबसे पहले वृद्ध महिला बुधनी देवी से मुलकात हुइ्र। पूछा इहां काहेला आईल हिए। उन्होंने बताया टीका लेवे ला। बताया कि आंगनबाड़ी के कहे पर इहां आइल ही। यह बताना जरूरी होगा कि ओरिया कला वही गांव है जहां 31 मई को बाजार के दिन बाजार परिसर में ही शिविर लगाया गया था। बावजूद भय और भ्रम का ऐसा माहौल था कि वहां उस दिन सुबह से शाम तक एक भी लोग टीका लगवाने नहीं पहुंचे थे। अब आगे जैसे ही पंचायत सचिवालय के सभागार में प्रवेश किया नजारा कुछ और मिला। लगभग 25 से 30 लोग वैक्सीन लेने के लिए कुर्सी पर कतार में बैठे थे। वैक्सीन लेने को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। इस दौरान मुलाकात हुआ नोडल प्रभारी विनय कुमार शर्मा से। उन्होंने बताया कि हर स्तर से जागरूकता का प्रभाव हुआ है। खासकर यहां के बीडीओ का जागरूकता अभियान। दैनिक जागरण का वेबीनार व अखबार के माध्यम से चलाया गया जागरुकता अभियान का कभी प्रभाव पड़ा है। अब लोग खुलकर शिविर में टीका लेने पहुंच रहे हैं। बताया कि इसके पूर्व शनिवार को 110 लोगों को टीका पड़ा था। रविवार को भी काफी लोग टीका लेने पहुंचे हैं। शिविर में एएनएम पूनम कुमारी टीका लगाने में व्यस्त दिखी। अधिकांश लोग पहले डोज का टीका ले रहे थे। कई लोगों ने दूसरे डोज का भी टीका लगवाया। इसके बाद गांव में ग्रामीणों का मिजाज टटोलने टीम बस्ती में पहुंची। कई लोगों से वैक्सीन को लेकर पूछताछ किया। ग्रामीणों ने बताया कि अब डर नहीं है। लोग एक दूसरे को देख कर टीका लगवाना शुरू कर दिए हैं। गांव में स्पष्ट दिखाई देता है कि यस फॉर वैक्सीन के साथ जिला व प्रखंड प्रशासन व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चलाया गया जागरुकता अभियान का व्यापक असर पड़ा है। प्रवासी मजदूर के बारे में गांव में तो पता नहीं चल सका। परंतु कई खेतों में लोग कृषि कार्य में लगे दिखे। बाक्स: 20 डीजीजे एम 2

कैप्शन: मनोज महतो

शुक्रवार को उनके गांव शाहद में वैक्सीन देने टीम पहुंची थी। 10 लोग इकट्ठा नहीं हो सके। इसलिए रविवार को हम यहां वैक्सीन लेने आए हैं। इससे कोरोना जैसी बीमारी से बच सकेंगे। मनोज महतो, शाहद।

बाक्स: 20 डीजीजे एम 3 कैप्शन: ललन कुमार

वैक्सीन के प्रति अब लोग जागरूक हो चुके हैं। वैक्सीन बहुत अच्छा है। लोग वैक्सीन लेने आ रहे हैं। रविवार को मैने भी टीका ले लिया। सबको लेना चाहिए। कोरोना से बचने के लिए टीका लेना जरूरी है। ललन कुमार, ओरिया कला।

बाक्स: 20 डीजीजे एम 4 कैप्शन: बुधनी बीबी

टीका लेवेला आइल ही। आंगनबाड़ी भेजले हथ। अब कइसनो डर नइखे लगात। अब तो सबे टीका लेवत हथीन। टीका से ही कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सकत है। बुधनी बीबी, ओरिया कलां।

बाक्स: 20 डीजीजे एम 5 कैप्शन: कात्यानी राय रविवार को यहां टीका लेने में आई हूं। टीकाकरण को लेकर दैनिक जागरण व प्रशासन का जागरूकता अभियान काफी कारगर सिद्ध हुआ है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को टीका लेना चाहिए। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। कात्यानी राय,एमबीबीएस की छात्रा,कुंदरी।

बाक्स: 20 डीजीजे 06 कैप्शन: करेश राम

वार्ड सदस्य ईश्वरी राम के कहने पर रविवार को यहां टीका लेने आए हैं। टीका लेने के लिए उनके घर पर कई बार वार्ड सदस्य गए थे। उन्होंने समझाया कि टीका लेने के बाद कोरोना बीमारी से बचाव होगा। करने की कोई बात नहीं है। करेश राम, लोटवा,।

बाक्स:: 20 डीजीजे एम 8 कैप्शन: ब्रजकिशोर महतो

हमने तो यहां शिविर लगने के पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका लगवा लिया था। रविवार यहां दूसरा डोज लेने आएं हैं। साथ में अपनी पत्नी को पहला डोज का टीका दिलवा रहे हैं । ब्रजकिशोर महतो, ओरिया।

chat bot
आपका साथी