या अली-या हुसैन से गूंजा शहर

मुहर्रम की 9वीं का आखाड़ा जुलूस गुरूवार को शहरी क्षेत्र में पूरे अकीदत के साथ निकाला गया। अकीदमंद अपने-अपने कदमी चौक से अखाड़ा निकाला। इस सभी वर्ग के बच्चे,जवान व बूढ़े या अली या हुसैन के नारे लगाते रहे। इससे शहर गुंजता रहा। जगह-जगह मर्सियाख्वानी होती रही। ताशा-धमाका के साथ साथ फने सिपाहगिरी का लोगों ने जमकर मुजहारा किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 10:26 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 10:26 PM (IST)
या अली-या हुसैन से गूंजा शहर
या अली-या हुसैन से गूंजा शहर

मेदिनीनगर : मुहर्रम की 9वीं का आखाड़ा जुलूस गुरुवार को शहरी क्षेत्र में पूरे अकीदत के साथ निकाला गया। अकीदमंद अपने-अपने कदमी चौक से अखाड़ा निकालकर मिलनी के साथ आगे बढ़ते गए। इसमें सभी वर्ग के जवान, बूढ़े व बच्चे शाने शहीदान-ए-कर्बला में या हुसैन-या हुसैन के नारे लगाते रहे। जिस क्षेत्र से जुलूस गुजरा वहां या अली-या हुसैन के नारे गुंजते रहे। जगह-जगह मर्सियाख्वानी का सिलसिला जारी रहा। ताशा-धमाका के साथ साथ फने सिपाहगिरी का प्रदर्शन किया गया। शहर के निर्धारित जगहों पर गोल बनाकर मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारी, सदस्यगण व अखाड़ियों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र लाठी, तलवार, भाला, गड़ांसा आदि के परिचालन का प्रदर्शन किया। लोगों ने जमकर गदका खेलकर कर्बला के जंग का सांकेतिक दृश्य पेश किया। पूरे जुलूस का नेतृत्व मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के जेनरल खलीफा जीशान खान, सरपरस्त राशिद अहमद सिद्दीकी उर्फ गुड्डू, महासचिव इमामउद्दीन खां व नेयाज अहमद ने किया। जुलूस संचालन में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लमीन के पलामू सदर शमीम अहमद उर्फ ललन, सरपरस्त नूर मुहम्मद उर्फ तुल्लू,असगर हुसैन,मुबीन अख्तर, हाजी मुश्ताक शाह,अब्दुल कलाम,नायब जनरल इसराईल आजाद, अनीस राईन,मुस्तफा कमाल, सुरखाब अली, मुख्तार हुसैन,वसीम खान, हिकमत्यार अली, गुलाम गौस रब्बानी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जुलूस मुस्लीमनगर, गौसिया मुहल्ला पहाड़ी, शाह मुहल्ला, कुंड मुहल्ला, धोबी मुहल्ला, माली मुहल्ला, शास्त्रीनगर, नावाटोली, बैरिया चौक से अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए दिन के करीब चार बजे अपने-अपने चौक पर लौट आया। जुलूस में हजारों अकीदमंद शामिल हुए। पुलिस प्रशासन पूरी व्यवहारिकता के साथ अपनी भूमिका निभाई। शुक्रवार को पहलाम जुलूस निकलेगा।

आपसी एकता है पलामू की शान

गुरुवार को मुहर्रम के जुलूस में भी आपसी एकता का पैगाम देता का एक दृश्य देखने को मिला। मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के जेनरल खलीफा मो. जीशान खान और महावीर नवयुवक दल रामनवमी के जेनरल अध्यक्ष युगल किशोर प्रसाद गदका खेलते नजर आए। मालूम हो कि मुहर्रम के पहलाम के दिन महावीर नवयुवक दल व रामनवमी के अंतिम दिन मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन होता रहा है। यह परंपरा वर्षों पुरानी और कायम है। इससे आपसी एकता को बल मिलता है। यह दूसरे जिलों के लिए मिसाल पेश करता है।

chat bot
आपका साथी