पिछले कार्यकाल के बच गए कार्य करेंगे पूरा : आलोक

सतबरवा स्व. अनिल चौरसिया की याद में मलय डैम के समीप शुक्रवार को वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:18 AM (IST)
पिछले कार्यकाल के बच गए कार्य करेंगे पूरा : आलोक
पिछले कार्यकाल के बच गए कार्य करेंगे पूरा : आलोक

संवाद सूत्र, सतबरवा : स्व. अनिल चौरसिया की याद में मलय डैम के समीप शुक्रवार को वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बतौर अतिथि मेदिनीनगर भंडरिया विस क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया मौजूद थे। चुनाव जीतने के बाद पहली बार सतबरवा पहुंचे विधायक आलोक चौरसिया का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मौके पर विधायक चौरसिया ने कहा कि कुछ लोग विकास विरोधी हैं। चुनाव हारते हैं तो केस करते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। चौरसिया ने कहा कि मैं जात नहीं, जमात की राजनीति करता हूं। पिछले पांच वर्ष में क्षेत्र में विकास के कई काम हुए हैं। जो बच गया है उसे भी पूरा करेंगे। कहा कि मैं इस क्षेत्र में प्रत्येक माह आऊंगा और आपकी समस्या का समाधान करूंगा। उन्होंने सीएए के समर्थन में 27 जनवरी को मेदिनीनगर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से शामिल होने की अपील की। भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि जबसे नई सरकार बनी है अपराध का रफ्तार बढ़ गया है। अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं। कहा कि अपराध रोकने की लड़ाई हमलोग मिलकर लड़ेंगे। मौके पर भोजपुरी गायक मिटूलाल एंड ग्रूप के द्वारा एक से बढ़ कर गीत संगीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर मेदिनीनगर नगर निगम के उपमहापौर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, प्रदीप सिन्हा, प्रभात भुईयां, शिव कुमार मिश्रा, शिव यादव, दयानंद चौधरी, अरूण जायसवाल, मनीष कुमार, रवि प्रसाद, सुशील सिंह, मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, सदर मंडल अध्यक्ष दामोदर तिवारी, सतबरवा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, मनोज कुमार भुईयां, सतीश सिंह चेरो, राणा प्रताप कुशवाहा ने लोगों को संबोधित किया। मौके पर संजू चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया, भीष्म चौरसिया समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी