हार्वे उवि क्वारंटाइन सेंटर पर घर जाने को ले मजदूरों ने किया हंगामा

हुसैनाबाद हुसैनाबाद के जपला सीमेंट फैक्ट्री स्थित हार्वे उच्च विद्यालय में बने क्वारेंटाइन सेंटर पर 66 मजदूरों को रखा गया है। जिसमे 3

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:21 AM (IST)
हार्वे उवि क्वारंटाइन सेंटर पर घर जाने को ले मजदूरों ने किया हंगामा
हार्वे उवि क्वारंटाइन सेंटर पर घर जाने को ले मजदूरों ने किया हंगामा

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : हुसैनाबाद के जपला सीमेंट फैक्ट्री के निकट स्थित हार्वे उच्च विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर पर 66 मजदूरों को रखा गया है। इसमें 38 मजदूरों का 14 दिनों की अवधि पूरी हो गई है। इसे लेकर 38 मजदूरों ने घर वापसी को लेकर  क्वारंटाइन सेंटर पर हंगामा किया। मजदूरों ने सुबह का नाश्ता व दोपहर का भोजन भी बहिष्कार करते हुए हंगामा करते रहे। उनका कहना था कि बाहर से आने पर 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन पर रखा गया था। अब समय पूरा हो गया तो हमलोगों को अपने अपने घर जाने नहीं  दिया जा रहा। लोगों हंगामा किये जाने की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद के बीडीओ एनामुयल जय बिरस लकड़ा ने हंगामा कर रहे मजदूरों को काफी समझाया। बीडीओ का कहना था कि सभी 66 मजदूरों को एक साथ छोड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी