महाराष्ट्र पुलिस पहुंची चैनपुर, दिवंगत नौसैनिक के स्वजन को फुटेज दिखाकर कराई सूरज की पहचान

संवादसूत्र चैनपुर (पलामू) महाराष्ट्र पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को झारखंड के पलामू जि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:23 PM (IST)
महाराष्ट्र पुलिस पहुंची चैनपुर, दिवंगत नौसैनिक के स्वजन को फुटेज दिखाकर कराई सूरज की पहचान
महाराष्ट्र पुलिस पहुंची चैनपुर, दिवंगत नौसैनिक के स्वजन को फुटेज दिखाकर कराई सूरज की पहचान

संवादसूत्र, चैनपुर (पलामू): महाराष्ट्र पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना पहुंची। यहां चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के पूर्वडीहा पंचायत के कोल्हुआ गांव निवासी मिथिलेश दुबे के दिवंगत नौसैनिक पुत्र सूरज कुमार दुबे की मौत मामले से कई बिदुओ पर पूछताछ की। महाराष्ट्र पुलिस टीम का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर उमेश रौठे कर रहे थे। उमेश ने चैनपुर थाना में दिवंगत सूरज के स्वजनों को बुलाकर वीडियो फुटेज दिखाया और सूरज की पहचान कराई। जिस फुटेज में सूरज की पहचान हुई उसका वर्णन करते हुए सूरज के पिता से हस्ताक्षर भी लिया गया। जानकारी देते हुए सूरज के पिता मिथिलेश दुबे ने बताया कि मुंबई पुलिस की ओर से चेन्नई एयरपोर्ट से निकलते व 31 जनवरी को चेन्नई स्थित हरि अनंत टावर एटीएम से पैसा निकालने वाले फुटेज में सूरज है। वेल्लोर लाज में रुकने व पालघर पेट्रोल पंप के फुटेज की तस्वीर सूरज की नहीं है। मिथिलेश दुबे ने बताया कि बैगर छानबीन पूरी किए मुंबई पुलिस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सूरज की मौत को आत्महत्या बताया जाना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या को आत्महत्या का रूप देकर मामले को रफा-दफा करने का पुलिस प्रयास कर रही है। बताते चलें कि सूरज कुमार दुबे तमिलनाडु के कोयंबटूर में नेवी में लीडिग सी मैन के पद पर कार्यरत थे। छुट्टी बिताकर 30 जनवरी 2021 को ड्यूटी पर लौटने के लिए घर से निकले थे। 1 फरवरी को 8 बजे सुबह उनको अपने ऑफिस में योगदान करना था। 30 जनवरी की शाम 7 बजे पिताजी से उनकी अंतिम बार बात हुई थी। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया था। 5 फरवरी की शाम 4.30 बजे महाराष्ट़ के पालघर पुलिस ने फोन पर सूरज के स्वजनों को सूरज के जले हुए अवस्था में मिलने की बात बताई। 5 फरवरी को ही रात 11 बजे उनकी मृत्यु की सूचना स्वजनों को मिली।

chat bot
आपका साथी