सर्टिफिकेशन में लेस्लीगंज जिले में अव्वल : बीईईओ

पलामू विद्यालय संवर्धन कार्यक्रम के तहत ब्रॉन सर्टिफिकेशन में लेस्लीगंज प्रखंड पलामू जिले में सबसे आगे रहा है। इसके लिए लेस्लीगंज प्रखंड के सभी विभागीय कर्मी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम सभी विद्यालयों के लिए प्रेरणादाई साबित होगा। ये बातें लेस्लीगंज बीईईओ राजकुमार सिंह ने कही। वे शिक्षकों के साथ लेस्लीगंज में ज्ञान सेतु की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:29 PM (IST)
सर्टिफिकेशन में लेस्लीगंज जिले में अव्वल : बीईईओ
सर्टिफिकेशन में लेस्लीगंज जिले में अव्वल : बीईईओ

संवाद सूत्र, लेस्लीगंज, पलामू : विद्यालय संव‌र्द्धन कार्यक्रम के तहत ब्रॉन सर्टिफिकेशन में पलामू जिला में लेस्लीगंज प्रखंड सबसे आगे है। इसके लिए लेस्लीगंज प्रखंड के सभी विभागीय कर्मी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम सभी विद्यालयों के लिए प्रेरणादाई साबित होगा। ये बातें लेस्लीगंज बीईईओ राजकुमार सिंह ने कही। वे शिक्षकों के साथ लेस्लीगंज में ज्ञान सेतु की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। कहा कि ज्ञान सेतु बच्चों के अधिगम स्तर को बढ़ाने में काफी कारगर सिद्ध हो रहा है। पहली बार स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय संव‌र्द्धन कार्यक्रम रांची के प्रोजेक्ट भवन में किया गया। इसमें लेस्लीगंज के मध्य विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व मध्य विद्यालय चूरू को मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व परियोजना निदेशक से सम्मानित होना गर्व का बात है। मौके पर पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि नीलेश शर्मा ने कहा कि पलामू जिले में 18  स्कूल को ब्रोंज सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इसमें लेस्लीगंज प्रखंड के चार स्कूलों को मिला है। आने वाले समय में इसकी संख्या इतने बड़े राज्य में लेस्लीगंज  प्रखंड सबसे आगे हो। मौके पर सर्टिफिकेशन प्राप्त किए विद्यालय के शिक्षक कपिल देव गिरी, वीरेंद्र नाथ मिश्रा, संत कुमार तिवारी व वंदना कुमारी को प्रखंड स्तर पर भी सम्मानित किया गया। मौके पर इन शिक्षकों ने कहा कि सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में विद्यालय परिवार के साथ-साथ बीपीओ राजीव रंजन व संबंधित सीआरपी का भी बड़ा योगदान रहा है। समय-समय पर बीपीओ व सीआरपी के दिए माइग्रेशन काम आए। विद्यालय में जाकर काफी मेहनत किया गया था। कहा कि इसी तरह विभागीय सहयोग मिला तो आने वाले समय में सिल्वर क्वालीफाई में भी कठिनाई नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी