सीएए के समर्थन में विधायक पुष्पा ने किया पैदल मार्च

पंडवा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मंगलवार को पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइयां ने पंडवा बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों को इस कानून की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 06:38 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2020 06:38 PM (IST)
सीएए के समर्थन में विधायक पुष्पा ने किया पैदल मार्च
सीएए के समर्थन में विधायक पुष्पा ने किया पैदल मार्च

संवाद सूत्र, पंडवा : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मंगलवार को पाटन छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइयां ने पंडवा बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों को इस कानून की जानकारी दी। मौके पर विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से विस्थापित हिदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी व ईसाई धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता देने से संबंधित है। वैसे लोग जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिया है वे सभी भारतीय नागरिकता के पात्र होंगे। पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि विपक्ष उल-जुलूल बातें फैला रहा है। इस कानून से किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है। जो भी हमारे देश के नागरिक हैं वे नागरिक बने रहेंगे। पैदल मार्च में मंडल अध्यक्ष  मेघनाथ  मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष यमुना सिंह, निरंजन प्रसाद, दीपक प्रसाद, जयपाल सिंह, अशोक तिवारी, वशिष्ठ मेहता, शैलेश मेहता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल थे द्य

chat bot
आपका साथी